कवर्धा छत्तीसगढ़ के प्रमुख नगर से स्वजाती भाइयों और बहनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया नमन है सोनार समाज के सभी वरिष्ठ जनों माता बहनों भाइयों और प्यारे बच्चों आज का दिन हमारे लिए गर्व और गौरव का दिन रहा महान संत पुरुष अजमीढ जी जयंती मनाने के लिए रायपुर राजनंदगांव लोरमी तखतपुर पिपरिया लोहारा एवं मुंगेली नगर से भारी संख्या मेँ स्वजाति भाई और बहन शोभा यात्रा में सम्मिलित हुए सोनार समाज कवर्धा का कार्यक्रम ऐतिहासिक रहा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष रूप से कवर्धा नगर सोनार समाज के वरिष्ठ युवा के साथ-साथ छोटे-छोटे बच्चों का भी विशेष योगदान रहा महाराज अजमीढ देव की जयंती शुभ अवसर पर युवा जगत संकल्प लिया गया संत अजमीढ बताएं रास्ते पर चलकर धर्म सेवा और कर्म को अपनाएंगे, शिक्षा को प्राथमिकता, नशा मुक्त समाज, महिलाओं को सम्मान और बराबरी, सोनार समाज को शिक्षित संगठित और जागरूक बनाएंगे! कार्यक्रम समापन के बाद छत्तीसगढ़ के नगर से आए हुए स्वजाती भाइयों और बहनों ने कवर्धा सोनार समाज के आयोजक समिति को बहुत-बहुत बधाई दिए इसी प्रकार की सभी नगर मेँ ऐसी ऐतिहासिक कार्यक्रम को सफल बनया गया!












