Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*रायपुर में हनुमंत कथा का आज तीसरा दिन, बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार*

छत्तीसगढ़ धर्मांतरण और नक्सलवाद से मुक्त होने जा रहा- पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री-

jantakaadhikar by jantakaadhikar
October 7, 2025
in छत्तीसगढ़, रायपुर
Reading Time: 1 min read
0
*रायपुर में हनुमंत कथा का आज तीसरा दिन, बारिश के बीच श्रद्धालुओं का उत्साह बरकरार*
39
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*रायपुर संपादक अतुल सोनी ( जनता का अधिकार )*

रायपुर। के अवधपुरी मैदान में आयोजित पं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के हनुमंत कथा का आज तीसरा दिन है। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश होने के बाद भी श्रद्धालु दूर-दूर से कथा सुनने पहुंच रहे हैं और कथा का आनंद ले रहे हैं। रविवार को कथा के दौरान श्री बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा था कि छत्तीसगढ़ अब धर्मांतरण और नक्सलवाद जैसी दो बड़ी चुनौतियों से मुक्त होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, जो प्रदेश के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि वे किसी राजनीतिक दल से नहीं, बल्कि हिंदू, हिंदुत्व और हिंदुस्तान के समर्थक हैं। उनका उद्देश्य समाज में हिंदू एकता और जागरूकता लाना है। शास्त्री ने कहा कि हिंदुओं को “गुलाम मानसिकता” से बाहर आने की जरूरत है, इसलिए वे पूरे देश में जनजागरण अभियान चला रहे हैं।

जशपुर में पदयात्रा की योजना

पं. शास्त्री ने कहा कि अगर शासन से अनुमति मिली तो वे जशपुर में धर्मांतरण विरोधी पदयात्रा करेंगे और वहीं श्रीहनुमंत कथा का आयोजन भी होगा।

विदेशी और नास्तिक ताकतों से खतरे की बात

उन्होंने कहा कि विदेशी और नास्तिक ताकतें हिंदुओं को कमजोर करने की साजिशें रच रही हैं। देश को हिंदू राष्ट्र बनाने के उद्देश्य से वे 7 से 16 नवंबर तक नई दिल्ली से वृंदावन धाम तक पदयात्रा करने वाले हैं। इसके बाद वे पुनः छत्तीसगढ़ आएंगे। उन्होंने कहा, “यह भगवान राम और माता कौशल्या की धरती है, यहीं से हिंदू राष्ट्र की भावना साकार होगी।”

गायों की सुरक्षा के लिए सुझाव

गोरक्षा पर पूछे गए सवाल पर पं. शास्त्री ने कहा कि राज्य सरकार यदि तहसील स्तर पर गोधाम स्थापित करे, जहां 5-5 हजार गोमाताओं को रखा जा सके, तो सड़क हादसे कम होंगे और गायें सुरक्षित रहेंगी।

दिव्य दरबार आज और कल

उन्होंने बताया कि सोमवार और मंगलवार को अवधपुरी मैदान में दिव्य दरबार आयोजित होगा। दोपहर 12 से 2 बजे तक लोगों की अर्जी सुनी जाएगी और 3 से 7 बजे तक श्रीहनुमंत कथा का आयोजन किया जाएगा।

बुलडोजर राजनीति पर प्रतिक्रिया

बाबा बागेश्वर ने कहा कि विचारधारा या कानून को “बुलडोजर” से कायम नहीं किया जा सकता। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को शताब्दी वर्ष की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संघ ने देश में विचार और संस्कृति की रक्षा का कार्य किया है।

बारिश में भी श्रद्धा का उत्साह

रविवार को कथा के दूसरे दिन बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी रही। बाबा बागेश्वर ने कहा, “वासना और ईर्ष्या की आंखों से हनुमानजी नहीं दिखते, जब विचार बदलते हैं तो हनुमानजी स्वयं दर्शन देते हैं।”

कथा में केंद्रीय मंत्री तौखन साहू, जलशक्ति राज्य मंत्री राजभूषण चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव, उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, वित्त मंत्री ओपी चौधरी और उपाध्यक्ष नंदन जैन सहित कई नेता शामिल हुए।

ShareSendTweet
Previous Post

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने पांडातराई में किया नए उप तहसील भवन का शुभारंभ, विधायक के प्रयासों से जनता को मिलेगी सुविधा और समाधान*

Next Post

*कवर्धा सोनार समाज के द्वारा महाराज अजमीढ देव की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाया गया*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*राष्ट्रपति के समक्ष बास्तानार के युवाओं ने ‘गौर नृत्य’ से बिखेरे अद्भुत लोक-रंग*
रायपुर

February 7, 2026
*प्रेस लोकतंत्र का चौथा स्तंभ, पत्रकार लोकतंत्र के सच्चे सेनानी: मुख्यमंत्री साय शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने में मीडिया की अहम भूमिका*

February 6, 2026
*पर्यटन और एडवेंचर स्पोर्ट्स से युवाओं को मिल रहे रोजगार के अवसर: मुख्यमंत्री साय*

February 5, 2026
*छत्तीसगढ़ के एग्रोक्लाइमेट के अनुरूप बनाएंगे विशेष नीति: केन्द्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान*

February 1, 2026
*रायपुर साहित्य उत्सव में ओपन माइक से नवीन प्रतिभाओं को मिला सशक्त मंच: पहले दिन चार सत्रों में 75 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा*

January 24, 2026
Next Post
*कवर्धा सोनार समाज के द्वारा महाराज अजमीढ देव की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाया गया*

*कवर्धा सोनार समाज के द्वारा महाराज अजमीढ देव की जयंती पर भव्य शोभा यात्रा निकाल कर धूमधाम से मनाया गया*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!