Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

स्वच्छता जीवन का आधार, सामूहिक प्रयास से ही बनेगा स्वच्छ भारत :- जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू

सोनपुरी रानी हायर सेकेंडरी स्कूल में स्वच्छता पखवाड़ा, छात्रों ने ली स्वच्छता शपथ

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 27, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
स्वच्छता जीवन का आधार, सामूहिक प्रयास से ही बनेगा स्वच्छ भारत :- जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू
51
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, स्वच्छता हमारे जीवन का महत्वपूर्ण अंग है और यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि सामूहिक प्रयास से अपने आस-पास के वातावरण और देश को स्वच्छ बनाएं। यह बात जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के दौरान कही। उन्होंने कहा कि स्वच्छता केवल पखवाड़े तक सीमित न रहे, बल्कि प्रतिदिन छोटे-छोटे प्रयासों के जरिए हम सभी इसमें भागीदारी दें और समाज के अन्य लोगों को भी जागरूक करें।

अध्यक्ष साहू ने आगे कहा कि जिले के विभिन्न स्थानों पर आयोजित स्वच्छता गतिविधियों से लोगों में जागरूकता बढ़ रही है। यह प्रेरणा देती है कि संयुक्त प्रयासों से हम सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अजय कुमार त्रिपाठी तथा जिला पंचायत सदस्य वीरेंद्र साहू भी उपस्थित थे।

*सामूहिक स्वच्छता शपथ*

17 सितंबर से 2 अक्टूबर 2025 तक आयोजित स्वच्छोत्सव कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत कवर्धा के ग्राम पंचायत सोनपुरी रानी स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों,कर्मचारियों, शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर साफ-सफाई की तथा सामूहिक रूप से स्वच्छता शपथ लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने स्वच्छता को अपने जीवन का मूल मंत्र बनाया था। स्वस्थ समाज के लिए स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है और यह तभी संभव होगी जब सभी लोग मिलकर इसमें भागीदारी देंगे। उन्होंने अपील की कि हम केवल स्वयं ही नहीं बल्कि अपने परिचितों को भी स्वच्छता के लिए प्रेरित करें।

स्वच्छता कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी, उप संचालक पंचायत, विकासखंड शिक्षा अधिकारी कवर्धा, शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष, सरपंच नर्मदा योगी, घनश्याम साहू, सोनपुरी रानी हायर सेकेंडरी स्कूल के सभी शिक्षक, छात्र–छात्राएं तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सक्रिय भागीदारी दी।
ज्ञात हो कि 25 सितम्बर को जिले में वृहद स्तर पर स्वच्छता अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया था, जिसके अंतर्गत शासकीय कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों और विद्यालयों में विशेष स्वच्छता गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज का यह कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*आंचल शर्मा बंसल बनी आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष हम सभी मिलकर 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को समय से पहले पूरा करेगें – स्वामी स्वदेशनंद*

Next Post

*ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण* *प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए आईटी एवं एआई आवश्यक*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 15, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 15, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण*  *प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए आईटी एवं एआई आवश्यक*

*ट्रिपल-आईटी नवा रायपुर में डिजिटल उत्पादकता संवर्धन एवं एआई एकीकरण विषय पर प्रशिक्षण* *प्रशासनिक कामकाज की गति बढ़ाने और पारदर्शिता के लिए आईटी एवं एआई आवश्यक*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!