अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच नरेन्द्र मोदी विचार मंच के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज जिस तरह देश और विदेश मे भ्रमण कर संगठन को मज़बूत बनाकर संगठन के 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के तीन अनुषांगिक संगठन का निर्माण किया है जिसमें ( महिला शाखा ) को आदि शक्ति सेना, ( युवा शाखा ) को महाबली सेना एवं (किसान मंच) को अन्नदाता विकास मंच नाम देकर संगठन का विस्तार देश और विदेशों में कर सनातन को मज़बूत करने का काम कर रहें है इसी के तहत संगठन का विस्तार करते हुए दिल्ली के समाज सेवी शिशिर बंसल को अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच का अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री, दिल्ली की समाज सेवी समाचार पत्र की प्रधान संपादक एवं पत्रकार संघ की दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष आंचल शर्मा बंसल को आदि शक्ति सेना की राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर एवं महाबली सेना में दिल्ली प्रदेश के समाज सेवी एवं राष्ट्रीय ज्योतिषी अमित शर्मा को प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज के द्वारा नियुक्त किया गया है। स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज ने बताया कि देश और विदेश मे अपनी मज़बूत पकड़ रखने वाली समाज सेवी आंचल शर्मा बंसल को आदि शक्ति सेना में राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने से संगठन देश विदेश मे बहुत मज़बूत होगा। इनके माध्यम से हम नेपाल, भूटान, इंडोनेशिया, वर्मा, बांग्लादेश आदि देशों में भी संगठन को मज़बूत करेगें । आपने कहा कि हम सभी मिलकर समय से पहले ही 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगें। अपनी नियुक्ति पर आंचल शर्मा बंसल ने स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी स्वामी जी के द्वारा दी गई है उसका मै निष्ठा पूर्वक पालन करते हुए संगठन के 25 करोड़ सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करने का प्रयास करुंगी। आंचल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र ,सनातन, साधु सन्तों की सेवा करती रहूंगी तथा पूरे देश में भ्रमण कर अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी स्वदेशानन्द ब्रह्म गिरि महाराज के मार्गदर्शन में कार्य करते हुए संगठन को मज़बूत बनाऊंगी। आंचल शर्मा ने कहा कि राष्ट्र ,सनातन ,ऋषि मुनि तथा साधु संतों की सेवा में मेरा पूरा जीवन समर्पित रहेगा। इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच के अंतर्राष्ट्रीय संगठन महामंत्री 1008 बालकानंद गिरि महाराज, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री महन्त जयानंद महाराज, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष औघड़ विजय नाथ योगी महाराज, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी अजय झा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश झा, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार राम, बिहार प्रदेश अध्यक्ष राजेश रंजन मिश्रा, गुजरात प्रदेश अध्यक्ष एवं दिल्ली प्रभारी प्रकाश पांड्या, दिल्ली प्रदेश उपाध्यक्ष अरुणेश शुक्ला, भारत की प्रसिद्ध ऐंकर एवं आदि शक्ति सेना की दिल्ली प्रदेश महामंत्री नेहा, आदि अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। दिल्ली में इनकी नियुक्ति से देश में इनके समर्थक में प्रसन्नता की लहर है। इन्हें बधाई दी जा रही है। बधाई देने वालों में आदि शक्ति सेना छत्तीसगढ़ की प्रदेश अध्यक्ष श सरिता सिंह, आदि शक्ति सेना बिहार की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती ऊषा देवी, आदि शक्ति सेना झारखंड की प्रदेश अध्यक्ष अमरावती सिंह, आदि शक्ति सेना असम की प्रदेश अध्यक्ष कुसुम पतगीरी बोरह, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच असम की प्रदेश अध्यक्ष स्निग्धा सैकिया, अंतर्राष्ट्रीय सचिव रूपा शाह, अंतर्राष्ट्रीय सन्त बौद्धिक मंच झारखंड की संगठन महामंत्री संजू देवी, आदि शक्ति सेना दिल्ली की प्रदेश महामंत्री अंजू रानी आदि अनेकों पदाधिकारियों ने बधाई देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।












