Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 12, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश*
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने तथा असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह के निर्देशानुसार कबीरधाम पुलिस द्वारा लगातार रात्रिकालीन सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल, एसडीओपी आशीष शुक्ला एवं कोतवाली थाना प्रभारी योगेश कश्यप के नेतृत्व में कवर्धा शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं सुनसान क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीम ने पुराने बस स्टैंड, रेवाबंद तालाब, नवीन बाजार, लोहारा नाका, नए बस स्टैंड सहित अन्य ऐसे स्थानों का निरीक्षण किया, जहां रात्रि के समय लोगों की अनावश्यक आवाजाही या जमावड़े की शिकायतें प्राप्त होती रही हैं। निरीक्षण के दौरान सुनसान स्थानों पर बैठे लोगों से पूछताछ की गई तथा उन्हें तत्काल वहां से हटाकर आवश्यक समझाइश दी गई।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि जिले में अपराधों की रोकथाम, आमजन में सुरक्षा की भावना बनाए रखने तथा असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान लगातार संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अक्सर कुछ लोग देर रात सुनसान स्थानों पर समूह बनाकर बैठते हैं, जिससे अप्रिय घटनाओं की आशंका बनी रहती है। ऐसे लोगों को समझाइश देकर सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस की प्राथमिकता आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसी उद्देश्य से शहर के सार्वजनिक स्थलों, प्रमुख चैक-चैराहों, बस स्टैंडों, तालाबों एवं अन्य संवेदनशील क्षेत्रों में नियमित गश्त और आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों पर भी सतत निगरानी रखी जा रही है।

कबीरधाम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस प्रकार की सरप्राइज चेकिंग एवं रात्रिकालीन गश्त आगे भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस प्रशासन ने आमजन से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि सुरक्षा संबंधी नियमों का पालन करें तथा अनावश्यक रूप से देर रात सुनसान स्थानों पर बैठने या भीड़ लगाने से बचें। इससे न केवल उनकी व्यक्तिगत सुरक्षा सुनिश्चित होगी, बल्कि जिले में सुरक्षित एवं शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*

Next Post

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
कवर्धा

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026
*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*

June 9, 2026
*जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से लिया फीडबैक*
कवर्धा

*जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से लिया फीडबैक*

June 5, 2026
*विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी*
कवर्धा

*विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी*

June 4, 2026
*अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार, बीयर एवं अंग्रेजी शराब सहित नगदी रकम जप्त।*
कवर्धा

*अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार, बीयर एवं अंग्रेजी शराब सहित नगदी रकम जप्त।*

June 4, 2026
*कभी नक्सल प्रभाव की छाया में रहा माराडबरा, अब बना शांति, विकास और जनविश्वास का प्रतीक।*
कवर्धा

*कभी नक्सल प्रभाव की छाया में रहा माराडबरा, अब बना शांति, विकास और जनविश्वास का प्रतीक।*

June 2, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!