Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से लिया फीडबैक*

*मेडिकल कॉलेज संचालन की तैयारियों का लिया जायजा, आईसीयू निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 5, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से लिया फीडबैक*
58
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की जांचें निःशुल्क, कलेक्टर ने कहा – जरूरतमंद लोगों को मिले लाभ**कलेक्टर ने मानसून से पहले स्वास्थ्य विभाग को दिए समुचित तैयारी के निर्देश*कवर्धा, 05 जून 2026। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज जिला चिकित्सालय कवर्धा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) पंजीयन केंद्र, ओपीडी, जनरल वार्ड, पर्ची काउंटर, आईसीयू, पैथोलॉजी लैब सहित अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों से उपलब्ध सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने जिला अस्पताल परिसर स्थित अटल आरोग्य लैब का भी अवलोकन किया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तूरे ने बताया कि वर्तमान में इस अत्याधुनिक लैब में 134 प्रकार की जांचें निःशुल्क उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिससे जिले के नागरिकों को बड़ी राहत मिल रही है। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि इस सुविधा का अधिकतम लाभ आमजन तक पहुंचाया जाए।
कलेक्टर श्री वर्मा ने आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) पंजीयन केंद्र का निरीक्षण कर वहां पंजीयन कराने आए हितग्राहियों से चर्चा की और उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आभा पंजीयन के मामले में कबीरधाम जिला प्रदेश के टॉप-10 जिलों में शामिल है।
आगामी मानसून को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने स्वास्थ्य विभाग को सभी आवश्यक तैयारियां समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वर्षा ऋतु में संभावित मौसमी बीमारियों, आपातकालीन परिस्थितियों तथा ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं की निर्बाध उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। साथ ही आवश्यक दवाओं, चिकित्सकीय उपकरणों एवं पर्याप्त मानव संसाधन की उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश भी दिए।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तूरे ने बताया कि आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट के माध्यम से मरीजों को लंबी कतारों से राहत मिल रही है। इसके जरिए मरीजों को अपनी पुरानी जांच रिपोर्ट, पर्चे अथवा एक्स-रे साथ लेकर चलने की आवश्यकता नहीं होती, क्योंकि डॉक्टर एक क्लिक में उनका डिजिटल स्वास्थ्य रिकॉर्ड देख सकते हैं। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के पात्र हितग्राही आभा एवं आयुष्मान कार्ड के माध्यम से देश के सूचीबद्ध शासकीय एवं निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का निःशुल्क उपचार प्राप्त कर सकते हैं।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल कवर्धा ग्रामीण एवं सुदूर वनांचल क्षेत्रों के हजारों नागरिकों के लिए प्रमुख स्वास्थ्य केंद्र है। यहां आने वाले प्रत्येक मरीज को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल को और अधिक आधुनिक एवं सुविधायुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं, ताकि जिलेवासियों को उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकें। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चेतन साहू, सीएमएचओं डाॅ. डी.के. तुर्रे, सिविल सर्जन डाॅ. केशव धु्रव, डाॅ. हर्षित टुवानी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

*कलेक्टर ने मरीजों से लिया फीडबैक*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने जिला अस्पताल में उपचाररत ग्राम सरोधा निवासी कार्तिक राम झरिया से चर्चा कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में फीडबैक लिया। झरिया ने बताया कि सड़क दुर्घटना में उनके पैर में फ्रैक्चर हो गया था, जिसके बाद जिला अस्पताल में उन्हें बेहतर उपचार मिला और अब उनके स्वास्थ्य में सुधार हो रहा है।
कलेक्टर ने सिकल सेल बीमारी के लिए दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने आए एक हितग्राही से भी चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के आधार पर उनका दिव्यांगता कार्ड बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल परिसर में मौजूद अन्य मरीजों एवं उनके परिजनों की समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही निराकरण के लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

*आईसीयू निर्माण शीघ्र पूरा करने के निर्देश*

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर वर्मा ने प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज की तैयारियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर मेडिकल कॉलेज टीम के भ्रमण से पूर्व सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने के निर्देश दिए। विशेष रूप से आईसीयू वार्ड सहित अन्य अधोसंरचनात्मक कार्यों को उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरा करने पर जोर दिया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी*

Next Post

*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*

*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!