Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Saturday, June 13, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*

*प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को परेड की बारीकियों का दिया प्रशिक्षण, अनुशासन एवं दक्षता पर दिया गया विशेष जोर।*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 9, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम पुलिस लाइन में गूंजी अनुशासन की गूंज, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने ली जनरल परेड की सलामी।*
161
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम जिला के पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में प्रत्येक सप्ताह के मंगलवार और शुक्रवार को जनरल परेड का आयोजन किया जाता है। इसी तारतम्य में आज दिनांक 09 जून 2026 दिन मंगलवार को प्रातः 6:00 बजे न्यू पुलिस लाइन रक्षित केंद्र, कबीरधाम में साप्ताहिक जनरल परेड का आयोजन किया गया। जनरल परेड की सलामी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल द्वारा ली गई। परेड का नेतृत्व परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने किया।

परेड के दौरान कबीरधाम जिले के उप पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) संजय ध्रुव, विभिन्न थाना एवं चौकी प्रभारी, प्रशिक्षु उप निरीक्षक तथा बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान उपस्थित रहे। परेड में पुलिस बल द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप अनुशासन, एकरूपता एवं समन्वय का प्रदर्शन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल ने प्रशिक्षु उप निरीक्षकों को परेड संबंधी आवश्यक नियमों, प्रक्रियाओं एवं बारीकियों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने परेड के विभिन्न पहलुओं का सूक्ष्म अवलोकन करते हुए प्रशिक्षणार्थियों को व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया तथा बेहतर नेतृत्व क्षमता एवं अनुशासन विकसित करने पर बल दिया।

इस अवसर पर बघेल ने परेड के दौरान परिलक्षित कमियों की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराया तथा उन्हें सुधारने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परेड केवल शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन नहीं, बल्कि पुलिस बल के अनुशासन, सजगता, आत्मविश्वास एवं कार्यकुशलता का महत्वपूर्ण माध्यम है। नियमित अभ्यास एवं सतत प्रशिक्षण से ही एक सक्षम एवं प्रभावी पुलिस बल का निर्माण संभव है।

परेड के अंत में अधिकारियों एवं जवानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप उत्कृष्ट प्रदर्शन करने तथा भविष्य में और अधिक दक्षता एवं अनुशासन के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया गया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से लिया फीडबैक*

Next Post

*कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
कवर्धा

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

June 12, 2026
*कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश*

June 12, 2026
*जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से लिया फीडबैक*
कवर्धा

*जिला अस्पताल के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, मरीजों से लिया फीडबैक*

June 5, 2026
*विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी*
कवर्धा

*विधायक भावना बोहरा ने 2.38 करोड़ की लागत से निर्मित विद्युत उप केंद्र का किया लोकार्पण, कहा भाजपा सरकार में हर घर तक पहुंच रही विकास की रोशनी*

June 4, 2026
*अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार, बीयर एवं अंग्रेजी शराब सहित नगदी रकम जप्त।*
कवर्धा

*अवैध शराब बिक्री करते 01 आरोपी गिरफ्तार, बीयर एवं अंग्रेजी शराब सहित नगदी रकम जप्त।*

June 4, 2026
*कभी नक्सल प्रभाव की छाया में रहा माराडबरा, अब बना शांति, विकास और जनविश्वास का प्रतीक।*
कवर्धा

*कभी नक्सल प्रभाव की छाया में रहा माराडबरा, अब बना शांति, विकास और जनविश्वास का प्रतीक।*

June 2, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!