Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 5, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : चयन ट्रायल में शामिल हुए एक हजार से अधिक खिलाड़ी*

*छत्तीसगढ़ की टीम में चयन के लिए फुटबॉल, हॉकी, कुश्ती व वेट-लिफ्टिंग के ट्रायल रायपुर में तथा तैराकी, एथलेटिक्स और तीरंदाजी के बिलासपुर में संपन्न*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 8, 2026
in बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स : चयन ट्रायल में शामिल हुए एक हजार से अधिक खिलाड़ी*
17
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*रायपुर संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

बिलासपुर. खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा अगले महीने आयोजित किए जाने वाले खेलो इंडिया नेशनल ट्राइबल गेम्स के लिए छत्तीसगढ़ की टीम के चयन के लिए तीन दिनों तक चले ट्रायल में प्रदेशभर के एक हजार से अधिक जनजातीय खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। नेशनल ट्राइबल गेम्स में शामिल सात खेलों के लिए खिलाड़ियों के चयन के लिए 6 जनवरी से 8 जनवरी तक रायपुर और बिलासपुर में ट्रायल हुए।

रायपुर के स्वामी विवेकानंद स्टेडियम कोटा में कुश्ती, फुटबॉल और वेट-लिफ्टिंग के लिए राज्य स्तरीय चयन ट्रायल का आयोजन किया गया था। वहीं सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम में हॉकी के ट्रायल हुए। बिलासपुर के राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई में तीरंदाजी और एथलेटिक्स तथा सरकंडा स्थित जिला खेल परिसर में तैराकी खिलाड़ियों के चयन के लिए ट्रायल हुए। राज्य के अनुसूचित जनजाति वर्ग के खिलाड़ियों ने दोनों शहरों में आयोजित चयन ट्रायल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

रायपुर में संपन्न चार खेलों के चयन ट्रायल में कुल 558 खिलाड़ियों ने भागीदारी की। इनमें 355 पुरुष और 203 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। बालोद जिले के 55, बस्तर के 31, बीजापुर के 9, गरियाबंद के 6, जांजगीर-चांपा के 3, जशपुर के 92, कबीरधाम के 36, कांकेर के 51, कोंडागांव के 23, कोरबा 9, महासमुंद के 14, रायगढ़ के 21, राजनांदगांव के 16, सरगुजा के 23, सुकमा के 31, धमतरी के 13, दुर्ग के 11, बेमेतरा के 4, बिलासपुर के 8, दंतेवाड़ा के 19, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के 6, रायपुर के 12, बलौदाबाजार-भाटापारा के 4, बलरामपुर-रामानुजगंज के 12, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के 4, कोरिया के 4, नारायणपुर के 27, सक्ती के 4 तथा सूरजपुर के 10 खिलाड़ियों ने चयन ट्रायल में भाग लिया।

रायपुर में हॉकी में 148, कुश्ती में 37, वेट-लिफ्टिंग में 40 तथा फुटबॉल में 333 खिलाड़ी ट्रायल में शामिल हुए। वहीं बिलासपुर में तीन खेलों में 470 खिलाड़ियों ने राज्य की टीम में चयन के लिए दावेदारी की। चयन ट्रायल के दौरान विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारियों, अनुसूचित जनजाति विकास विभाग तथा खेल एवं युवा कल्याण विभाग के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी दी।

ShareSendTweet
Previous Post

*सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप*

Next Post

*प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जिले में रोशन हो रहे घर*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*
बिलासपुर

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*

February 4, 2026
RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न
बिलासपुर

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

January 31, 2026
*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
बिलासपुर

*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

January 30, 2026
*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
बिलासपुर

*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

January 26, 2026
*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलाया गया जागरूकता अभियान*
बिलासपुर

*राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह : रायपुर-बिलासपुर हाइवे पर चलाया गया जागरूकता अभियान*

January 17, 2026
*कोपरा जलाशय में प्रथम बर्ड वॉक और संगोष्ठी का सफल आयोजन*  *रामसर साइट के लोगो का केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया विमोचन*
बिलासपुर

*कोपरा जलाशय में प्रथम बर्ड वॉक और संगोष्ठी का सफल आयोजन* *रामसर साइट के लोगो का केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने किया विमोचन*

January 10, 2026
Next Post
*प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जिले में रोशन हो रहे घर*

*प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से जिले में रोशन हो रहे घर*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!