Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*

*आस्था स्पेशल ट्रेन से बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं ने शुरू की पावन यात्रा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
February 4, 2026
in बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*
40
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने दिखाई हरी झंडी*

बिलासपुर, 04 फरवरी 2026/आस्था, विश्वास और भावनाओं से भरा एक ऐतिहासिक व अविस्मरणीय दृश्य आज बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला, जब रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत आस्था स्पेशल ट्रेन बिलासपुर संभाग के 850 श्रद्धालुओं को लेकर अयोध्या धाम के लिए रवाना हुई। इस पावन अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने श्रद्धालुओं से भरी विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।जिला पंचायत अध्यक्ष सूर्यवंशी ने इस अवसर पर कहा कि रामलला दर्शन योजना श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का सम्मान है, जिसके माध्यम से समाज के हर वर्ग को प्रभु श्रीराम के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह योजना मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील सोच और जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का सशक्त उदाहरण है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी संदीप अग्रवाल भी उपस्थित रहे। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए भव्य और भावनात्मक वातावरण बनाया गया था। गाजे-बाजे, पारंपरिक नृत्य, तिलक, फूल-मालाओं और पुष्प वर्षा के बीच जब श्रद्धालु स्टेशन पहुंचे, तो पूरा परिसर “जय श्रीराम” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं के चेहरों पर अपार उल्लास, श्रद्धा और भावुकता स्पष्ट दिखाई दे रही थी। अयोध्या धाम के साथ-साथ ये श्रद्धालु काशी विश्वनाथ के भी दर्शन करेंगे।दर्शन के लिए जा रहे श्रद्धालुओं ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। जीपीएम जिले के पेण्ड्रा निवासी श्रवण गुप्ता एवं श्रीमती सुषमा देवी गुप्ता ने कहा कि रामलला के दर्शन करना उनके जीवन का सबसे बड़ा सौभाग्य है, जो मुख्यमंत्री साय की पहल से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए इतनी सुव्यवस्थित और सम्मानजनक व्यवस्था एक सपना साकार होने जैसा है।
कोटा निवासी सरोज जायसवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशीलता के कारण आज अनेक महिलाओं को रामलला के दर्शन का अवसर प्राप्त हो रहा है, जिसके लिए वे उनके प्रति कृतज्ञ हैं। वहीं बाराद्वार के गिरिलाल राठौर एवं जांजगीर-चांपा जिले के नवागढ़ निवासी जगन्नाथ प्रसाद सहित अन्य दर्शनार्थियों ने इसे अपने जीवन का अविस्मरणीय और भावनात्मक क्षण बताते हुए मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया।
उल्लेखनीय है कि इस विशेष ट्रेन में बिलासपुर जिले के 225 श्रद्धालु भी शामिल हैं। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत श्रद्धालुओं के लिए अयोध्या आने-जाने, ठहरने, मंदिर दर्शन, नाश्ता एवं भोजन की संपूर्ण व्यवस्था की गई है। साथ ही यात्रा के दौरान टूर एस्कॉर्ट, सुरक्षा कर्मियों एवं चिकित्सकों का दल भी श्रद्धालुओं के साथ मौजूद रहेगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, जिला प्रशासन, छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड तथा रेलवे विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कुकरापानी में क्रिकेट मैच का शुभारंभ, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह*

Next Post

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*
बिलासपुर

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*

February 12, 2026
*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*
बिलासपुर

*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*

February 9, 2026
*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*
बिलासपुर

*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*

February 7, 2026
RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न
बिलासपुर

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

January 31, 2026
*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
बिलासपुर

*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

January 30, 2026
*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
बिलासपुर

*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

January 26, 2026
Next Post
नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय

नवसृजित उपसंभाग पांडातराई के अंतर्गत पंडरिया सचिवालय

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!