Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 22, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 30, 2026
in बिलासपुर
Reading Time: 1 min read
0
*रैंप योजना के तहत पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन*
26
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

बिलासपुर/30 जनवरी,2026/भारत सरकार की सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा संचालित रैंप योजना (RAMP – Raising and Accelerating MSME Performance) (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के प्रदर्शन को बढ़ाने की योजना )के अंतर्गत उद्यमियों एवं महिला उद्यमियों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से पर्यटन क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं पर आधारित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन 30 जनवरी से 1 फरवरी तक सरकंडा स्थित एक निजी होटल में किया गया।कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पर्यटन जैसे उभरते क्षेत्र में स्वरोजगार, उद्यम स्थापना एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा, विशेष रूप से महिला उद्यमियों को आगे लाने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यशाला के पहले दिन प्रतिभागियों को पर्यटन क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार एवं व्यवसायिक अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षक कृतेश हिरवानी ने पर्यटन उद्योग की वर्तमान स्थिति, भविष्य की संभावनाएँ, होम-स्टे, ट्रैवल सर्विस, टूर गाइड, होटल प्रबंधन, स्थानीय उत्पादों के विपणन एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने प्रतिभागियों को यह भी बताया कि सीमित संसाधनों के साथ किस प्रकार छोटे स्तर पर पर्यटन आधारित उद्यम शुरू किए जा सकते हैं।
*उद्यम पंजीयन एवं वित्तीय सहायता पर मार्गदर्शन*
कार्यशाला के दौरान प्रतिभागियों का उद्यम पंजीयन भी कराया गया, जिससे उन्हें भविष्य में उद्यम स्थापना, सरकारी योजनाओं का लाभ एवं बैंकों के माध्यम से ऋण प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। साथ ही एमएसएमई से जुड़ी विभिन्न योजनाओं, अनुदान एवं सब्सिडी की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम का संयोजन गार्गी फाउंडेशन की अध्यक्ष श्रीमती बिंदु कच्छवाहा द्वारा किया गया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि रैंप योजना के माध्यम से उद्यमियों, विशेषकर महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण का अधिकतम लाभ उठाने और सीखी गई जानकारियों को व्यवहार में लाने के लिए प्रेरित किया।इस प्रशिक्षण कार्यक्रम से प्रतिभागियों में उद्यमशीलता की समझ विकसित हुई जो उन्हें पर्यटन क्षेत्र में रोजगार के नए अवसरों की पहचान करने में सहायक होगी। कार्यक्रम का उद्देश्य रोजगार के अवसर की पहचान के साथ स्थानीय स्तर पर आर्थिक विकास एवं स्वरोजगार को प्रोत्साहित करना भी रहा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

Next Post

*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*
बिलासपुर

*बिलासपुर सहित राज्य की 4 केंद्रीय जेलों को मिला आईएसओ प्रमाणन*

February 12, 2026
*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*
बिलासपुर

*बदला सफर का मतलब, मजबूत हुई अर्थव्यवस्था*

February 9, 2026
*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*
बिलासपुर

*सॉफ्टबॉल 69 वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता : छत्तीसगढ़ का दबदबा, बालक-बालिका दोनों टीमें फाइनल में*

February 7, 2026
*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*
बिलासपुर

*रामलला दर्शन की अभिलाषा लेकर श्रद्धालु अयोध्या धाम के लिए रवाना*

February 4, 2026
RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न
बिलासपुर

RPF बैंड की प्रस्तुति ने उच्च न्यायालय परिसर को किया संगीतमय उच्च न्यायालय परिसर में “An Evening of Musical Harmony” संपन्न

January 31, 2026
*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
बिलासपुर

*वंदे मातरम गीत के 150 वीं वर्षगांठ पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

January 26, 2026
Next Post
*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*

*घुघरी रोड पर राहगीरों को परेशान करने वालों पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 7 बदमाश एवं 1 नाबालिक हिरासत में*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!