Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने वनांचल ग्राम बांधा का किया दौरा*

*स्कूल के बच्चों को अध्ययन सामग्री वितरण, ग्रामीणों से संवाद, सक्रिय पुलिसिंग से कबीरधाम जिला नक्सल मुक्त*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 8, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने वनांचल ग्राम बांधा का किया दौरा*
54
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह (आईपीएस) ने जिले के वनांचल क्षेत्र ग्राम बांधा का भ्रमण कर क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था तथा समुदाय के साथ पुलिस के बेहतर समन्वय को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण किया। सामुदायिक पुलिसिंग को सुदृढ़ करते हुए उन्होंने प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय का दौरा किया और विद्यार्थियों को शैक्षणिक सामग्री वितरण कर उनका उत्साहवर्धन किया। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से सीधे संवाद करते हुए सामान्य ज्ञान एवं सुरक्षा संबंधी सवाल पूछे, जिनका बच्चों ने उत्साहपूर्वक उत्तर दिया। उन्होंने बच्चों को न केवल पढ़ाई के महत्व के बारे में प्रेरित किया, बल्कि उन्हें नशीले पदार्थों, अपराध, इंटरनेट सुरक्षा और मोबाइल के सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूक भी किया।

पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह ने ग्राम के वरिष्ठ नागरिकों, किसानों, महिलाओं और युवाओं से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने ग्रामीणों से क्षेत्र में कानून व्यवस्था, सुरक्षा, सामाजिक सहभागिता एवं शांति व्यवस्था से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कीं। उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच भरोसे का रिश्ता जितना मजबूत होगा, अपराध नियंत्रण और समाज में शांति उतनी ही प्रभावी होगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि कबीरधाम पुलिस की निरंतर सक्रियता, सतर्कता और प्रभावी अभियान के चलते आज जिले को नक्सल मुक्त घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि पुलिस-प्रशासन, स्थानीय नागरिकों और सुरक्षा बलों की संयुक्त प्रतिबद्धता का परिणाम है। सक्रिय गश्त, जनसंपर्क, त्वरित कार्रवाई और तकनीकी आधारित पुलिसिंग ने जिले में शांति-व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान की है।

पुलिस अधीक्षक धमेन्द्र सिंह ने कहा कि पुलिस आपकी मित्र है, किसी भी समस्या या संदेह की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें। ग्रामीण क्षेत्रों में सामाजिक एकजुटता और सतर्कता से अपराधों की रोकथाम में बड़ी मदद मिलती है। बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को प्राथमिकता दें। नशा एवं आपराधिक गतिविधियों से दूर रहें और युवाओं को भी इससे दूर रखने में सहयोग करें। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि जिला पुलिस आम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता तथा शांति बनाए रखने के लिए सदैव तत्पर है। पुलिस अधीक्षक का यह निरीक्षण ग्राम स्तर पर पुलिस-जन सहयोग को बढ़ाने, युवाओं में विश्वास जागृत करने तथा नक्सलमुक्त के बाद वनांचल क्षेत्रों में विकास की गति को और सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*बिहान योजना से बदल रही जिंदगी, लखपति बनकर आगे बढ़ रहीं जिले की महिलाएँ*

Next Post

*सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
कवर्धा

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

May 6, 2026
*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*
कवर्धा

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

May 3, 2026
*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*

May 2, 2026
*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*
कवर्धा

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*

May 1, 2026
*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*
कवर्धा

*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*

April 29, 2026
पांडातराई: निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग
कवर्धा

पांडातराई:निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग

April 27, 2026
Next Post
*सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप*

*सभी राज्यों के परिवहन मंत्रियों की बैठक में शामिल हुए मंत्री केदार कश्यप*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!