Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, August 19, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*“साइबर जागृति अभियान” के तहत पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल कवर्धा में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 18, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*“साइबर जागृति अभियान” के तहत पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल कवर्धा में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।*
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*“साइबर जागृति अभियान” के तहत पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल कवर्धा में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।कबीरधाम पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कौशिक के दिशा-निर्देश पर छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” के तहत साइबर थाना जिला कबीरधाम पुलिस द्वारा पीएम स्वामी आत्मानंद स्कूल, कवर्धा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराध, ऑनलाइन ठगी एवं डिजिटल धोखाधड़ी के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के लिए प्रेरित करना रहा। साइबर टीम द्वारा विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए उनसे बचाव के महत्वपूर्ण उपाय बताए गए।

विद्यार्थियों को समझाइश दी गई कि वे अपना OTP, बैंक खाता संबंधी गोपनीय जानकारी, पासवर्ड, PIN एवं अन्य संवेदनशील जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें। अनजान लिंक, संदिग्ध वेबसाइट अथवा APK फाइल पर क्लिक या डाउनलोड करने से बचें। साथ ही अनजान नंबरों से आने वाली WhatsApp वीडियो कॉल एवं साइबर ठगों द्वारा अपनाए जाने वाले विभिन्न तरीकों के प्रति सतर्क रहने की जानकारी दी गई।

साइबर टीम द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि यदि कोई व्यक्ति साइबर अपराध अथवा ऑनलाइन ठगी का शिकार हो जाता है, तो घबराने के बजाय तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर शिकायत मिलने से ठगी की राशि को होल्ड कराने एवं आवश्यक कार्रवाई की संभावना बढ़ जाती है।

कार्यक्रम के दौरान स्कूली शिक्षकों द्वारा QR कोड स्कैन कर “साइबर जागृति अभियान” से जुड़ाव दर्ज कराया गया। वहीं विद्यार्थियों से आग्रह किया गया कि वे अपने माता-पिता एवं परिजनों को भी इस अभियान से जोड़ें तथा उन्हें साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की जानकारी देकर जागरूक करें। विद्यार्थियों को समझाया गया कि उनकी जागरूकता केवल उनके स्वयं तक सीमित न रहे, बल्कि परिवार एवं समाज तक पहुंचे, ताकि साइबर अपराधों की रोकथाम में सभी की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

कबीरधाम पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम एवं आमजन को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जिले के समस्त थाना-चौकी एवं साइबर थाना के माध्यम से “साइबर जागृति अभियान” निरंतर चलाया जा रहा है। अभियान के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं आमजनों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक कर सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*”साइबर जागृति अभियान” के तहत केसरवानी कोचिंग क्लासेस में विद्यार्थियों को किया गया साइबर अपराधों से बचाव के प्रति जागरूक।*

Next Post

*स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

थाना – चिल्फी, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)
कवर्धा

थाना – चिल्फी, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)

August 12, 2026
*थाना बोडला, चौकी पोंडी, साइबर थाना जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) की नकली नोटों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही ।*
कवर्धा

*थाना बोडला, चौकी पोंडी, साइबर थाना जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़) की नकली नोटों के विरुद्ध बड़ी कार्यवाही ।*

August 11, 2026
*किसान कांग्रेस ज़िला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*किसान कांग्रेस ज़िला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न*

August 8, 2026
*थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।*  *अवैध शराब के कारोबार पर पाण्डातराई पुलिस की कड़ी कार्रवाई।*
कवर्धा

*थाना पाण्डातराई, जिला कबीरधाम (छत्तीसगढ़)।* *अवैध शराब के कारोबार पर पाण्डातराई पुलिस की कड़ी कार्रवाई।*

August 8, 2026
*डोंगरिया जलेश्वर महादेव घाट में सावन माह के पहले सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*
कवर्धा

*डोंगरिया जलेश्वर महादेव घाट में सावन माह के पहले सोमवार को उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब*

August 4, 2026
*ढाबों एवं होटलों में शराब परोसने वालों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई*
कवर्धा

*ढाबों एवं होटलों में शराब परोसने वालों पर कबीरधाम पुलिस की सख्त कार्रवाई*

August 3, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!