Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)*

*स्वामी विवेकानंद एकेडमी में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS) ने पुलिस, सेना एवं सुरक्षा बलों की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों से की मुलाकात*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 22, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)*
47
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*सामुदायिक पुलिसिंग के तहत कबीरधाम पुलिस द्वारा युवाओं को निःशुल्क प्रशिक्षण, कोचिंग एवं मार्गदर्शन की पहल*

कबीरधाम पुलिस द्वारा संचालित स्वामी विवेकानंद एकेडमी में आज पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) द्वारा पहुंचकर एसआई, पुलिस, आर्मी, सीआरपीएफ सहित विभिन्न सुरक्षा बलों में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं से मुलाकात की गई। उनके नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी तैयारियों का गहन अवलोकन किया।

पुलिस अधीक्षक सिंह ने अभ्यर्थियों से संवाद करते हुए उनके फिजिकल प्रशिक्षण, लिखित परीक्षा की तैयारी एवं अन्य आवश्यक पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, निरंतर अभ्यास एवं आत्मविश्वास बनाए रखने की प्रेरणा देते हुए कहा कि सफलता प्राप्त करने के लिए नियमितता और सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उल्लेखनीय है कि अब तक लगभग 1100 युवा सेना एवं पुलिस में चयनित होकर देश सेवा में अपना योगदान दे रहे हैं, जो इस पहल की प्रभावशीलता को दर्शाता है।

उन्होंने प्रशिक्षकों को निर्देशित किया कि प्रत्येक अभ्यर्थी को उच्च गुणवत्ता का प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाए तथा उनकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं के अनुरूप मार्गदर्शन सुनिश्चित किया जाए, जिससे वे निर्धारित सभी मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा कर सकें। एकेडमी की सतत निगरानी एवं बेहतर संचालन के लिए डीएसपी कृष्णा चंद्राकर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो प्रशिक्षण की गुणवत्ता सुनिश्चित करेंगे।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने कहा कि कबीरधाम जिले के युवाओं में अपार क्षमता निहित है और उचित दिशा में परिश्रम करने पर वे निश्चित रूप से पुलिस, सेना एवं अन्य सुरक्षा बलों में चयन प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि कबीरधाम पुलिस का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना एवं उन्हें देश सेवा के लिए प्रेरित करना है।

अपने संबोधन में उन्होंने युवाओं को निरंतर अभ्यास, सकारात्मक सोच एवं कड़ी मेहनत को जीवन का हिस्सा बनाने की सलाह दी, साथ ही किसी भी प्रकार की अफवाहों या भ्रामक जानकारी से दूर रहकर केवल अधिकृत स्रोतों से ही जानकारी प्राप्त करने हेतु प्रेरित किया। अंत में उन्होंने सभी अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम पुलिस द्वारा “स्वामी विवेकानंद एकेडमी” के माध्यम से जिले के युवाओं को निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग एवं प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु कोचिंग प्रदान की जा रही है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती हेतु सक्षम बनाना है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*

Next Post

*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश* *मरीज को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में करवाया जायेगा एडमिट*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश*  *मरीज को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में करवाया जायेगा एडमिट*

*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश* *मरीज को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में करवाया जायेगा एडमिट*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!