Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के कुशल निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आज दिनांक 21.04.2026 को प्रातः 6:00 बजे न्यू पुलिस लाइन में “तनाव प्रबंधन” विषय पर एक महत्वपूर्ण, ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन किया गया।

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 21, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मानसिक तनाव से प्रभावी रूप से निपटने के उपायों से अवगत कराना तथा उनके मानसिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ एवं संतुलित बनाए रखना रहा। पुलिस विभाग जैसे चुनौतीपूर्ण एवं उत्तरदायित्वपूर्ण कार्यक्षेत्र में कार्यरत कर्मियों के लिए इस प्रकार के आयोजन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

कार्यक्रम में जैनाचार्य डॉ.अरविंद मुनि मुख्य अतिथि एवं वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। उनके आगमन पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) आशीष शुक्ला द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया।

अपने उद्बोधन में डॉ. अरविंद मुनि ने वर्तमान जीवनशैली में बढ़ते मानसिक तनाव के विभिन्न कारणों एवं उसके दुष्प्रभावों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने विशेष रूप से पुलिस विभाग में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारियों के लिए मानसिक संतुलन बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर देते हुए ध्यान, योग, सकारात्मक सोच, समय प्रबंधन एवं संतुलित जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा दी।

व्याख्यान के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को तनाव को नियंत्रित करने, कार्य के दबाव को सकारात्मक ऊर्जा में परिवर्तित करने तथा स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के व्यावहारिक एवं सरल उपाय बताए गए। उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने इस व्याख्यान को अत्यंत उपयोगी, व्यवहारिक एवं प्रेरणादायक बताया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र बघेल, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)आशीष शुक्ला, रक्षित निरीक्षक महेश्वर सिंह सहित कबीरधाम पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा स्वामी विवेकानंद अकैडमी के प्रशिक्षणरत अभ्यर्थी (युवा/युवतियां) बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कबीरधाम पुलिस के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में सभी उपस्थितजनों द्वारा इस प्रकार के उपयोगी एवं प्रेरणादायक कार्यक्रमों का आयोजन समय-समय पर किए जाने की अपेक्षा व्यक्त की गई।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

April 20, 2026
*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*
कवर्धा

*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*

April 18, 2026
*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*
कवर्धा

*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*

April 18, 2026
*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*
कवर्धा

*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*

April 15, 2026
*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*
कवर्धा

*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*

April 14, 2026
कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

April 13, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!