पांडातराई आशीर्वाद हॉस्पिटल के संचालक डॉ. भारत चंद्रवंशी ने अपने जन्मदिन के अवसर पर सेवा और सामाजिक सरोकार का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत किया। इस अवसर पर उन्होंने भव्य भंडारे का आयोजन कराया जिसमें बड़ी संख्या में क्षेत्र के नागरिक मित्रगण एवं शुभचिंतकों ने शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया तथा उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं
भंडारे का आयोजन श्रद्धा सेवा और धार्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ। उपस्थित लोगों ने डॉ. भारत चंद्रवंशी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सभी ने उनके इस सेवा भाव की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।
जन्मदिन के अवसर पर डॉ. भारत चंद्रवंशी ने तरेगांव जंगल स्थित शासकीय प्राथमिक शाला बालक आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ केक काटा। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को पेन, कॉपी एवं स्कूल बैग वितरित किए। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी। इस अवसर पर उन्होंने शिक्षा के महत्व पर बल देते हुए बच्चों को मन लगाकर पढ़ाई करने और जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।









