Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, November 12, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

*बारदाना, किसान पंजीयन, टोकन एवं धान खरीदी से जुड़ी व्यवस्थाओं का लिया जायजा, पारदर्शिता एवं सुव्यवस्थित खरीदी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
November 12, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
56
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 12 नवंबर 2026। कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने आज पंडरिया विकासखंड के ग्राम बाघामुड़ा स्थित धान खरीदी केंद्र का निरीक्षण कर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान खरीदी केंद्र में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, बारदाना की उपलब्धता, किसान पंजीयन, टोकन व्यवस्था सहित धान खरीदी से संबंधित विभिन्न व्यवस्थाओं की विस्तार से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ अभिषेक अग्रवाल, एसडीएम अमित नाथ योगी, जनपद सीईओ अमित दुबे सहित अधिकारी उपस्थित थे।

कलेक्टर प्रजापति ने खरीदी केंद्र के व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वाकांक्षी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसका उद्देश्य किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य उपलब्ध कराना तथा खरीदी प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी एवं व्यवस्थित बनाना है। उन्होंने निर्देशित किया कि धान खरीदी से संबंधित सभी तैयारियां समय पर पूर्ण रखी जाएं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बारदाना की उपलब्धता एवं वितरण व्यवस्था, पंजीकृत किसानों की जानकारी, टोकन जारी करने की प्रक्रिया तथा खरीदी केंद्र में आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि किसानों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप धान खरीदी की प्रक्रिया संपन्न कराई जाए। खरीदी केंद्र में व्यवस्थाएं सुचारू रहें तथा किसानों को अनावश्यक इंतजार और परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

इस दौरान बताया गया कि ग्राम बाघामुड़ा स्थित धान खरीदी केंद्र में कुल 2200 किसान पंजीकृत हैं। कलेक्टर ने संबंधित कर्मचारियों को निर्देशित किया कि सभी पंजीकृत किसानों की जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों का व्यवस्थित संधारण किया जाए। साथ ही टोकन व्यवस्था एवं खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखते हुए किसानों को शासन की निर्धारित व्यवस्था के अनुसार सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

कलेक्टर प्रजापति ने कहा कि धान खरीदी शासन की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए धान खरीदी कार्य को सुचारू रूप से संचालित करना सुनिश्चित करें।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 12, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
*अब मोबाइल एप से मिलेगा खाद, टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण*
कवर्धा

*अब मोबाइल एप से मिलेगा खाद, टोकन और क्यूआर कोड से होगा उर्वरक वितरण*

November 7, 2026
*तरेगाँव जंगल डकैती कांड के प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया, कबीरधाम पुलिस की कार्यशैली एवं सफल कार्यवाही की सराहना करते हुए दी बधाई।*
कवर्धा

*तरेगाँव जंगल डकैती कांड के प्रार्थी ने पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट किया, कबीरधाम पुलिस की कार्यशैली एवं सफल कार्यवाही की सराहना करते हुए दी बधाई।*

November 6, 2026
*तरेगाँव जंगल डकैती कांड में कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता – जमशेदपुर तक पहुंची पुलिस, लूटे गए चांदी के जेवर खरीदने एवं बेचने वाले 02 आरोपी सहित अब 04 अन्य आरोपी गिरफ्तार।*
कवर्धा

*तरेगाँव जंगल डकैती कांड में कबीरधाम पुलिस की बड़ी सफलता – जमशेदपुर तक पहुंची पुलिस, लूटे गए चांदी के जेवर खरीदने एवं बेचने वाले 02 आरोपी सहित अब 04 अन्य आरोपी गिरफ्तार।*

November 5, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!