Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, May 20, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पोते ने ही जलाकर की दादा की हत्या – संपत्ति के लालच में की गई इस दिल दहला देने वाली वारदात का कबीरधाम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश*

थाना सिंघनपुरी जंगल अंतर्गत दिनांक 3-4 जून 2025 की दरम्यानी रात ग्राम बामी में घटित इस हृदय विदारक घटना ने समाज को झकझोर कर रख दिया है। मृतक झड़ी राम साहू (65 वर्ष) को रात करीब 1:30 बजे सोते वक्त आग के हवाले कर दिया गया। जलती हालत में वे अपने घर के भीतर पहुंचे और पत्नी को पुकारा। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मृत्यु हो चुकी थी।

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 5, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*पोते ने ही जलाकर की दादा की हत्या – संपत्ति के लालच में की गई इस दिल दहला देने वाली वारदात का कबीरधाम पुलिस ने 24 घंटे के भीतर किया पर्दाफाश*
104
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/06/VN20250605_142654.mp4

घटनास्थल की स्थिति, मृतक की जलने की अवस्था और आसपास फैली पेट्रोल जैसी गंध को देखते हुए यह स्पष्ट था कि यह कोई सामान्य दुर्घटना नहीं, बल्कि एक पूर्व नियोजित हत्या है।
एफएसएल टीम द्वारा मौके पर निरीक्षण कर *एंटीमार्टम बर्निंग* की पुष्टि की गई।

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्री धर्मेन्द्र सिंह (IPS) ने घटना की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित की। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेंद्र बघेल एवं श्री पंकज पटेल के निर्देशन में, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस लोहारा श्री प्रतीक चतुर्वेदी के पर्यवेक्षण तथा साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा एवं सिंघनपुरी थाना प्रभारी उप निरीक्षक रोशन बघेल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता से विवेचना आरंभ की।

तकनीकी और पारिवारिक पहलुओं की बारीकी से जांच के पश्चात मृतक के पोते दीपक साहू पिता इटवारी साहू को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने कबूल किया कि वह इस बात से नाराज था कि दादा ने अपनी जमीन का हिस्सा उसके पिता को न देकर अन्य बेटों को दे दिया। इस आशंका और क्रोध में कि उसे भविष्य में कुछ नहीं मिलेगा, उसने पेट्रोल डालकर दादा को आग लगा दी।

आरोपी को हत्या के आरोप में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1) और 111 के तहत हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा ASI संजीव तिवारी, HC चुम्मन साहू, अभिनव तिवारी, आरक्षक मनीष सिंह का विशेष योगदान था।

बीते 4 दिनों में जिले में तीन हत्याओं की घटनाएं सामने आईं, जिनमें से दो मामलों का पुलिस द्वारा त्वरित खुलासा कर लिया गया है। यह तथ्य ध्यान देने योग्य है कि इन घटनाओं में पुलिस भय या दबाव की अनुपस्थिति नहीं, बल्कि आपसी तनाव, संपत्ति का विवाद, आवेश और पारिवारिक द्वेष जैसे कारण प्रमुख रहे हैं।

पुलिस का भय या उपस्थिति ऐसी घटनाओं में तब कोई असर नहीं डाल पाती जब अपराध आवेश और निकट पारिवारिक संबंधों की आड़ में रचा जाता है।

ऐसे मामलों में जहां अपराध भावनात्मक आवेग, आंतरिक द्वेष या संपत्ति की भूख से उपजते हैं, वहां समाज के हर व्यक्ति को सतर्क रहने की आवश्यकता है। कबीरधाम पुलिस हर घटना को गंभीरता से ले रही है, हर पहलू की जांच कर रही है और अपराधियों को कानून के कठघरे में ला रही है।

यह संदेश साफ है – कोई भी अपराध कबीरधाम पुलिस की नजर से बच नहीं सकता। अपराधियों को उनकी नियति तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।

पुलिस हर परिस्थिति में चौकस, संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है। जनता से सहयोग की अपील की जाती है कि वे किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कबीरधाम पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात*

Next Post

*सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक – 18/05/2026*
कवर्धा

*थाना सिटी कोतवाली, जिला कबीरधाम (छ.ग.) दिनांक – 18/05/2026*

May 18, 2026
*राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*
कवर्धा

*राज्यपाल रमेन डेका ने किया पौधरोपण, कलेक्ट्रेट परिसर में रोपा आम का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश*

May 16, 2026
*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*
कवर्धा

*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*

May 15, 2026
*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*
कवर्धा

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

May 13, 2026
*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
कवर्धा

*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

May 12, 2026
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

May 10, 2026
Next Post
*सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन*

*सिम्स में कोविड संक्रमण से निपटने मॉकड्रिल का आयोजन*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!