Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*शहर के आउटर इलाकों में पुलिस बल के साथ खुद घूमे पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस), नशे और असामाजिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा*

*कबीरधाम पुलिस अधीक्षक ने दिया सख्त संदेश, सार्वजनिक स्थानों पर नशाखोरी करने वालो और यातायात नियम तोड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 16, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*शहर के आउटर इलाकों में पुलिस बल के साथ खुद घूमे पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस), नशे और असामाजिक गतिविधियों पर कसा शिकंजा*
72
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कबीरधाम जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, नशे के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिले की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गंभीर एवं संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाते हुए पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह स्वयं मैदान में उतरकर विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण कर रहे है।इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने घोठिया रोड सहित कवर्धा शहर के विभिन्न संवेदनशील एवं सुनसान क्षेत्रों का रात्रिकालीन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुनसान स्थानों पर बैठकर शराब सेवन करने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनसे पूछताछ की गई तथा उन्हें थाना लाकर आवश्यक समझाइश दी गई। साथ ही ऐसे लोगों को सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन से होने वाले सामाजिक एवं कानूनी दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए भविष्य में ऐसी गतिविधियों से दूर रहने की चेतावनी दी गई।

पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (आईपीएस) ने कहा कि कबीरधाम पुलिस की प्राथमिकता जिले के प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित एवं भयमुक्त वातावरण उपलब्ध कराना है। नशे, असामाजिक गतिविधियों तथा कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले किसी भी कृत्य के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की सक्रिय उपस्थिति से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना और आमजन में विश्वास बढ़ाना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने आगे कहा कि देर रात सुनसान स्थानों पर अनावश्यक जमावड़ा लगाने वाले लोगों की नियमित निगरानी की जा रही है। ऐसे स्थानों पर संभावित अप्रिय घटनाओं की आशंका को देखते हुए पुलिस लगातार गश्त, चेकिंग एवं निगरानी अभियान चला रही है। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।

*यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालो पर की गई चालानी कार्यवाही*

अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर भी सख्त कार्रवाई की गई। मॉर्डिफ़ाइड साइलेंसर लगाकर ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों, बिना नम्बर प्लेट के वाहन संचालित करने वालों तथा यातायात नियमों की अवहेलना करने वाले चालकों के विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी रहेगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*3.76 करोड़ से अधिक की लागत से होगा बहुप्रतीक्षित ग्राम धौराबन्द-बंशापुर से प्राणखैरा तक सड़क निर्माण, विधायक भावना बोहरा ने किया भूमिपूजन*

Next Post

*शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है-पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस)*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है-पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस)*

*शिक्षा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की सबसे मजबूत नींव है-पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (आईपीएस)*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!