Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, April 23, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश — लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी*

जिले में अपराध नियंत्रण और लंबित प्रकरणों के शीघ्र निपटारे के उद्देश्य से आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय में क्राइम मीटिंग आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने की। इसमें जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं डीएसपी स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में जिलेभर में दर्ज आपराधिक प्रकरणों की बिंदुवार समीक्षा की गई और थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 24, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश — लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी*
57
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पुलिस अधीक्षक सिंह ने कहा कि *जनता को शीघ्र न्याय दिलाना पुलिस की सर्वोच्च जिम्मेदारी है, इसलिए विवेचना और जांच में अनावश्यक विलंब बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।* उन्होंने थाना प्रभारियों को हिदायत दिया कि लंबित मामलों में सुस्ती या लापरवाही पर सीधे जिम्मेदारी तय होगी और दोषी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने निर्देशित किया कि गंभीर अपराधों की विवेचना तय समयसीमा में पूरी कर दोषियों के विरुद्ध शीघ्र चार्जशीट न्यायालय में प्रस्तुत की जाए। लंबित मामलों को निपटाने के लिए प्रत्येक थाना प्रभारी ठोस कार्ययोजना तैयार कर तत्काल अमल करें। थाना स्तर पर नियमित क्राइम मीटिंग आयोजित कर प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा करने को भी अनिवार्य बताया गया।

*अनुशासन और वर्दी पर सख्त रुख*
श्री सिंह ने सभी पुलिस अधिकारियों और जवानों को अनुशासन बनाए रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि ड्यूटी के दौरान सभी अधिकारी व जवान अनिवार्य रूप से वर्दी पहनकर ही कार्य करें और शालीन आचरण बनाए रखें। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि वर्दी संबंधी नियमों अथवा अनुशासनहीनता पर किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और तत्काल विभागीय कार्रवाई होगी।

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण और जनता का भरोसा कायम रखने के लिए पुलिस को संवेदनशीलता, पारदर्शिता और तत्परता के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने थाना प्रभारियों से अपेक्षा जताई कि वे अपनी टीम का नेतृत्व मजबूती से करें, हर प्रकरण पर व्यक्तिगत निगरानी रखें और जनता की समस्याओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित करें।

बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  पुष्पेंद्र बघेल एवं पंकज पटेल, डीएसपी  संजय ध्रुव, अखिलेश कौशिक प्रतीक चतुर्वेदी, भूपत सिंह, कृष्ण कुमार चंद्राकर सहित जिले के समस्त थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

जिला अस्पताल कवर्धा में कैंसर जांच शिविर, 25 मरीजों की हुई जांच

Next Post

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के छात्रों का केवीके भ्रमण

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)*
कवर्धा

*स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)*

April 22, 2026
*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*

April 21, 2026
कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

April 20, 2026
*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*
कवर्धा

*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*

April 18, 2026
*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*
कवर्धा

*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*

April 18, 2026
*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*
कवर्धा

*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*

April 15, 2026
Next Post
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के छात्रों का केवीके भ्रमण

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के छात्रों का केवीके भ्रमण

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!