Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा

कलेक्टर गोपाल वर्मा ने विद्यार्थियों, अधिकारियों और नागरिकों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली गई तिरंगा यात्रा

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 12, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
हर घर तिरंगा अभियान : तिरंगे के रंग में रंगा कवर्धा शहर, कलेक्टर सहित अधिकारियों ने जगाया देशभक्ति का जज़्बा
34
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 12 अगस्त 2025। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आज स्वामी करपात्री जी स्कूल से तिरंगा यात्रा निकाली गई। कलेक्टर गोपाल वर्मा स्वयं राष्ट्रीय ध्वज लेकर तिरंगा यात्रा में सम्मिलित हुए और शहर में राष्ट्रप्रेम एवं देशभक्ति का संदेश प्रदान किया। सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं, शिक्षक, अधिकारी-कर्मचारी और आम नागरिक देशभक्ति के नारों के साथ यात्रा में शामिल हुए। तिरंगा यात्रा कवर्धा शहर के स्वामी करपात्री स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से गुजरते हुए भारत माता चौक तक पहुंचा, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने सभी विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान बनाए रखने की शपथ दिलाई। तिरंगा यात्रा के दौरान शहर देशभक्ति के गीतों, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। हर ओर तिरंगे के रंग लहरा रहे थे और छोटे-बड़े सभी के चेहरे पर राष्ट्र के प्रति गर्व और उत्साह साफ झलक रहा था। बच्चे हाथों में तिरंगा झंडा थामे गर्व से यात्रा में कदमताल करते दिखे। आज की यह तिरंगा यात्रा राष्ट्र के प्रति प्रेम, एकता और समर्पण का जीवंत उदाहरण बनी, जिसने कवर्धा के हर नागरिक के दिल में देशभक्ति के प्रति प्रेरित किया। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओं श्री अजय कुमार त्रिपाठी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री वर्मा, सहायक संचालक श्री एमके गुप्ता सहित विद्यार्थी, अधिकारी-कर्मचारी, शहर के नागरिकगण उपस्थित थे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने कहा कि तिरंगा हमारे राष्ट्र की आन, बान और शान का प्रतीक है। यह केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि करोड़ों भारतीयों की स्वतंत्रता, बलिदान और एकता की अमर गाथा का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि तिरंगे का सम्मान और संरक्षण करना प्रत्येक भारतीय का परम कर्तव्य है और हमें सदैव इसके गौरव को बनाए रखने के लिए संकल्पित रहना चाहिए। देश की प्रगति और समृद्धि के लिए हम सभी को मिलजुलकर कार्य करना होगा। उन्होंने युवा पीढ़ी से आग्रह किया कि वे राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं, शिक्षा, अनुशासन और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाएं। उन्होंने यह भी कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से हमें प्रेरणा लेनी चाहिए और अपने कर्तव्यों का पालन करते हुए देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में योगदान देना चाहिए। हर घर तिरंगा अभियान का उद्देश्य केवल ध्वज फहराना नहीं, बल्कि नागरिकों में देश के प्रति जिम्मेदारी और गर्व की भावना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि जब प्रत्येक नागरिक अपने कर्तव्यों और अधिकारों के प्रति सजग होगा, तभी हमारा देश वास्तव में मजबूत और आत्मनिर्भर बन सकेगा। उन्होंने सभी से अपील की कि वे राष्ट्र की एकता, अखंडता और भाईचारे को बनाए रखने में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और आने वाली पीढ़ियों को भी तिरंगे के महत्व से अवगत कराएं।
कलेक्टर श्री वर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के निर्देशानुसार 79वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा-2025 कार्यक्रम का आयोजन देशभर में 2 से 15 अगस्त 2025 तक किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत कबीरधाम जिले में भी जनभागीदारी को प्राथमिकता देते हुए विशेष गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष कार्यक्रम का थीम ’’हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छताः स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग’’ है। जिसका उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुँचाना और स्वच्छता के प्रति जनचेतना को सशक्त बनाना। हर घर तिरंगा कार्यक्रम का आयोजन तीन चरणों में किया जा रहा है। प्रथम चरण 2 से 8 अगस्त 2025 तक, द्वितीय चरण 9 से 12 अगस्त 2025 तक किया गया। तृतीय चरण 13 से 15 अगस्त 2025 तक विभिन्न आयोजन होंगे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*बिलासपुर रीजन में पीएम सूर्यघर योजना के लिए हुए स्पॉट रजिस्ट्रेशन* *हाफ बिल से मुफ्त बिजली बिल की ओर कदम*

Next Post

*छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*
कवर्धा

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*

May 1, 2026
*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*
कवर्धा

*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*

April 29, 2026
पांडातराई: निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग
कवर्धा

पांडातराई:निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग

April 27, 2026
*सड़क निर्माण के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कटिंग करवाकर परखी गुणवत्ता*
कवर्धा

*सड़क निर्माण के औचक निरीक्षण में पहुंचे कलेक्टर, कटिंग करवाकर परखी गुणवत्ता*

April 27, 2026
*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम देवान पटपर की खेल समिति को क्रिकेट किट का वितरण किया*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने ग्राम देवान पटपर की खेल समिति को क्रिकेट किट का वितरण किया*

April 25, 2026
*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश*  *मरीज को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में करवाया जायेगा एडमिट*
कवर्धा

*कैंसर पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, कलेक्टर ने बेहतर उपचार के दिए निर्देश* *मरीज को बेहतर उपचार के लिए रायपुर में करवाया जायेगा एडमिट*

April 24, 2026
Next Post
*छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत*

*छात्राओं के लिए नई उम्मीद और परिजनों के आंखों में बेटियों के उज्ज्वल भविष्य के सपने लेकर गांव-गांव पहुंची पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा संचालित निःशुल्क बस सेवा, छात्राओं,परिजनों और ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!