Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, April 20, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*आईपीएल में सट्टा खेलोगे तो विकेट तय है… कबीरधाम पुलिस की सटीक बॉलिंग, ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई*

* *सट्टा खेलने उतरे थे मैदान में, कबीरधाम पुलिस ने सीधा विकेट उड़ा दिया*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 12, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*आईपीएल में सट्टा खेलोगे तो विकेट तय है… कबीरधाम पुलिस की सटीक बॉलिंग, ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर बड़ी कार्रवाई*
219
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*मोबाइल से चला रहे थे खेल, पुलिस ने पूरा “नेटवर्क” कर लिया कैच*

* *टेलीग्राम-व्हाट्सएप पर लगा रहे थे दांव, अब जेल की पिच पर खेलना पड़ेगा*

* *बैंक अकाउंट से हो रहा था लेन-देन, पुलिस कर रही हर ट्रांजेक्शन की बारीक जांच*

* *सट्टा गैंग की पूरी टीम पर नजर, आगे भी विकेट गिरना तय*

कबीरधाम पुलिस द्वारा आईपीएल सीजन के दौरान अवैध सट्टा एवं जुआ गतिविधियों पर लगातार पैनी नजर रखते हुए सख्त कार्रवाई की जा रही है। “क्रिकेट का मजा लीजिए, लेकिन कानून के खिलाफ शॉट मत खेलिए” के संदेश के साथ पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं अमित पटेल के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी भूपत सिंह के नेतृत्व में थाना पंडरिया की टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही की गई।

दिनांक 11.04.2026 को प्राप्त मुखबिर सूचना पर थाना पंडरिया की टीम द्वारा त्वरित एवं योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी कर घोघरापारा क्षेत्र में दबिश दी गई। कार्यवाही के दौरान आरोपी महेंद्र ढीमर उर्फ छोटा पिता मनोज ढीमर उम्र 25 वर्ष निवासी घोघरापारा पंडरिया एवं उसके सहयोगी नागेश्वर उर्फ सोनू राव उम्र 31 वर्ष निवासी ढोलियापारा पंडरिया को ऑनलाइन आईपीएल सट्टा संचालित करते रंगे हाथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा बताया गया कि वे टेलीग्राम चैनल के माध्यम से सट्टा लिंक प्राप्त कर मोबाइल नंबर से आईडी बनाकर अपने बैंक खातों को लिंक करते थे तथा व्हाट्सएप चैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क कर सट्टा खिलाने का कार्य कर रहे थे। ऑनलाइन माध्यम से रकम का लेन-देन भी किया जा रहा था।

थाना पंडरिया की टीम द्वारा आरोपियों के कब्जे से 03 नग स्मार्ट मोबाइल फोन, कीमती लगभग 30,000 रुपये जप्त किए गए हैं। साथ ही आरोपियों के बैंक अकाउंट, टेलीग्राम एवं व्हाट्सएप चैट से जुड़े तकनीकी साक्ष्य एकत्रित किए जा रहे हैं, जिससे इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान की जा सके।

आरोपियों के विरुद्ध थाना पंडरिया में छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06, 07 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्यवाही की गई है तथा आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है।

कबीरधाम पुलिस द्वारा स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि “अगर Betting में एंट्री ली, तो विकेट गिरना तय है।” सट्टा संचालन या उसमें संलिप्त पाए जाने पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जिले में सट्टा एवं जुए के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि आईपीएल का आनंद खेल भावना के साथ लें, सट्टेबाजी से दूर रहें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

उक्त कार्यवाही में थाना पंडरिया प्रभारी निरीक्षक अजय सिन्हा, प्रधान आरक्षक श्रवण चंद्रवंशी, आरक्षक हुकुम माथुर एवं थाना पंडरिया की टीम का सराहनीय योगदान रहा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक

Next Post

कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

April 20, 2026
*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*
कवर्धा

*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*

April 18, 2026
*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*
कवर्धा

*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*

April 18, 2026
*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*
कवर्धा

*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*

April 15, 2026
*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*
कवर्धा

*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*

April 14, 2026
कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

April 13, 2026
Next Post
कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई… आईपीएल सट्टा खेलने वालों पर लगातार कार्यवाही जारी

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!