Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, April 27, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

जनजातीय स्वाभिमान का उजास: बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गूँजा इतिहास और गौरव

jantakaadhikar by jantakaadhikar
November 18, 2025
in छत्तीसगढ़, रायपुर
Reading Time: 1 min read
0
जनजातीय स्वाभिमान का उजास: बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती पर पत्रकारिता विश्वविद्यालय में गूँजा इतिहास और गौरव
20
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

रायपुर,18 नवंबर/कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय में भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के अवसर पर “जनजातीय समाज का गौरवशाली अतीत  ऐतिहासिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक योगदान” विषय पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन के आदिवासी स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधीय पादप बोर्ड के अध्यक्ष विकास मरकाम थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलपति एवं संभागायुक्त महादेव कांवरे ने की।

कुलपति कांवरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि बिरसा मुंडा आधुनिक भारत का वह सपना देखते थे जिसमें विकास और शिक्षा जन-जन तक पहुँचे। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा संचालित जन-मन योजना एवं धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना की जानकारी देते हुए कहा कि ये योजनाएँ जनजातीय अंचलों में विकास की नई राह बना रही हैं।

मुख्य अतिथि विकास मरकाम ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस केवल एक दिन नहीं, बल्कि हमारे गौरवशाली इतिहास को याद करने का संकल्प है। उन्होंने बताया कि केवल 14 वर्ष की अल्प आयु में बिरसा मुंडा ने अंग्रेजों के विरुद्ध संघर्ष का बिगुल फूंका और जल–जंगल–जमीन की रक्षा का नेतृत्व किया। उन्होंने परलकोट आंदोलन के गेंदसिंह, वीर नारायण सिंह, गुंडाधूर और लांगुर किसान जैसे जनजातीय नायकों के योगदान को भी स्मरण किया।

मरकाम ने युवाओं से आह्वान किया कि शिक्षा लो, आगे बढ़ो, लेकिन अपनी संस्कृति, अपने त्योहार और अपनी जड़ों को कभी मत भूलो। कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने कार्यक्रम की प्रासंगिकता और बिरसा मुंडा जयंती के आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ और पुरस्कार वितरण*

छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने आयोजन को जीवंत बना दिया। रजत जयंती वर्ष के अंतर्गत हुई प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया गया।

*निःशुल्क मेडिकल कैंप*

एमबीए (एचए) विभाग द्वारा निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों, शोधार्थियों, प्राध्यापकों व कर्मचारियों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। मेडिकल कैंप में डॉ. देवेंद्र कश्यप एवं उनकी टीम की प्रमुख भूमिका रही।

कार्यक्रम संयोजक डॉ. आशुतोष मंडावी ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन हमें अपनी संस्कृति, परंपरा और इतिहास से जुड़े रहने की प्रेरणा देते हैं और विद्यार्थियों को जनजातीय समाज पर शोध के लिए प्रोत्साहित करते हैं।

कार्यक्रम में उप कुलसचिव सौरभ शर्मा, विभागाध्यक्षगण, अग्रसेन महाविद्यालय की शिक्षिका ऋतुलता तारक एवं ईशा गोस्वामी सहित अनेक अतिथि, शोधार्थी व छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*जंगल में जुआ खेलने पहुंचे जुआरी पुलिस कार्रवाई की भनक पाकर भागेमौ के से 14 मोटर सायकलें जप्त, जुआ के सबूत मिलने पर कठोर कार्रवाई*

Next Post

*कबीरधाम जिले में ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ मोबाइल ऐप से किसानों को मिल रही बड़ी सुविधा*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
रायपुर

*पंचायती राज संस्थाओं को सशक्त बनाकर विकसित भारत की नींव को मजबूत कर रही है हमारी सरकार : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

April 25, 2026
*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू*
रायपुर

*खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का छत्तीसगढ़ पहुंचना शुरू*

March 22, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल
रायपुर

रंगों में घुला समरसता का संदेश: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होली मिलन समारोह में हुए शामिल

March 18, 2026
*मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*
रायपुर

*मुख्यमंत्री से राज्य प्रशासनिक सेवा से भारतीय प्रशासनिक सेवा में नियुक्त हुए अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट*

February 23, 2026
Next Post
*कबीरधाम जिले में ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ मोबाइल ऐप से किसानों को मिल रही बड़ी सुविधा*

*कबीरधाम जिले में ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ मोबाइल ऐप से किसानों को मिल रही बड़ी सुविधा*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!