Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, November 16, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*कवर्धा नामदेव समाज की 755वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
November 19, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*कवर्धा नामदेव समाज की 755वीं जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा हुए शामिल*
101
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा छत्तीसगढ़ नामदेव समाज द्वारा संत नामदेव महाराज की 755वीं जयंती बड़े हर्ष और गरिमा के साथ मनाई गई। समाज की जिला समिति एवं युवा टीम द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री  विजय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ कोषाध्यक्ष विजय नामदेव के निवास से बैंड-बाजे के साथ निकाली गई शोभायात्रा से हुआ, जो राधाकृष्ण बड़े मंदिर प्रांगण पहुँचकर पूजा-अर्चना, 56 भोग अर्पण और प्रसाद वितरण के बाद सामाजिक भवन में सम्पन्न हुआ। सामाजिक भवन पहुँचने पर महिला मंडल ने उपमुख्यमंत्री का पारंपरिक आरती और पुष्पवर्षा से स्वागत किया।

मंच पर जिला समिति, युवा एवं महिला टीम द्वारा सभी अतिथियों का शॉल एवं पुष्पमाला से सम्मान किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री शर्मा ने मंच से उतरकर वरिष्ठजनों को व्यक्तिगत रूप से श्रीफल और शॉल भेंट कर सम्मानित किया।

मंच पर उपस्थित महत्वपूर्ण अतिथि:जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरीय साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, नपा उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सतविंदर कौर पाहुजा, खिलेश्वर साहू, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संतोष पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष बीजेपी अनिल ठाकुर, कहैया नामदेव, होरा महेंद्र, प्रदीप नामदेव, जिलाध्यक्ष कबीरधाम अभिताभ नामदेव एवं समाज संरक्षक अशोक नामदेव।

अपने संबोधन में उपमुख्यमंत्री शर्मा ने समाज के जिला अध्यक्ष अभिताभ नामदेव तथा उनकी टीम के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान कर आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने फैंसी ड्रेस में आए बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनसे “जय संत नामदेव” एवं देशभक्ति के नारे भी लगवाए।

कार्यक्रम के दौरान सामाजिक भवन में स्थान की कमी को देखते हुए जिला अध्यक्ष अभिताभ नामदेव द्वारा अतिरिक्त मंजिल निर्माण की मांग रखी गई, जिस पर उपमुख्यमंत्री ने मंच से ही एक अतिरिक्त मंजिल निर्माण की स्वीकृति प्रदान की। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष ने परिसर में सबमर्सिबल मोटर सेट एक सप्ताह में स्थापित कराने की घोषणा की।

कार्यक्रम का संचालन बसंत नामदेव एवं तरुणा नामदेव ने किया। अंत में समाज के सचिव कैलाश नामदेव ने सभी अतिथियों एवं समाजजनों का आभार व्यक्त किया

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम जिले में ‘‘टोकन तुंहर हाथ’’ मोबाइल ऐप से किसानों को मिल रही बड़ी सुविधा*

Next Post

*छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

*छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!