Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 1, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

ग्रामीण विकास और सामाजिक एकता को मिलेगा नया आयाम– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 4, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
15
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 4 अगस्त 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ग्राम घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय नागरिकों, समाज प्रमुखों और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में भवन का फीता काटकर उद्घाटन किया तथा पूजा-अर्चना कर भवन को आमजन के उपयोग के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर कृषक कल्याण परिसद के अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार भट्ट, कलेक्टर गोपाल वर्मा सहित जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठजन, युवक-युवतियां एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री  शर्मा ने कहा कि यह सामुदायिक भवन न केवल पटेल समाज के लिए, बल्कि सम्पूर्ण ग्रामवासियों के लिए एक उपयोगी और समर्पित स्थल होगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार समाज के हर वर्ग की पहचान, गरिमा और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुविधाएं प्रदान कर रही है। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार के भवन सामाजिक एकता, पारिवारिक आयोजनों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और सामूहिक बैठकों के आयोजन के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं। उन्होंने कहा कि पटेल समाज का योगदान कृषि, सामाजिक सेवा और लोकजीवन में हमेशा प्रेरणादायी रहा है। यह सामुदायिक भवन उनके सामाजिक आयोजनों के साथ-साथ युवा पीढ़ी को एक सकारात्मक दिशा देने में भी मददगार होगा। उन्होंने समाज के सदस्यों से अपील की कि वे इस भवन का उपयोग समाजहित और ग्रामहित में करें। सभी ने भवन के निर्माण को लेकर प्रसन्नता जाहिर की और सरकार के प्रति आभार प्रकट किया।
समारोह के दौरान ग्रामवासियों ने उप मुख्यमंत्री से विभिन्न स्थानीय समस्याओं के समाधान की भी मांग रखी। उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के साथ-साथ ग्रामीण जीवन को सशक्त बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। यह सामुदायिक भवन अब क्षेत्रीय लोगों के विवाह, धार्मिक उत्सव, बैठकों, प्रशिक्षण कार्यक्रमों एवं अन्य सामाजिक गतिविधियों के लिए एक सशक्त मंच प्रदान करेगा।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल* *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

Next Post

*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव*  *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!