Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 15, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया मानवीयता का उदाहरण

उप मुख्यमंत्री ने बच्चों को बांटे उपहार, बिताया समय, साझा कीं मुस्कानें

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 19, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया मानवीयता का उदाहरण
26
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

कवर्धा, 19 जुलाई 2025। प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने अपने जन्मदिवस को खास और प्रेरणादायी बनाते हुए आज शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधित विद्यालय सिंघनपुरी कवर्धा के विशेष बच्चों के बीच मनाया। उन्होंने बच्चों के साथ केक काटा, उन्हें मिठाइयाँ खिलाईं और आत्मीय संवाद के साथ अपना समय साझा किया।
उप मुख्यमंत्री ने इस दौरान बच्चों को स्कूली बैग, शैक्षणिक सामग्री, फल एवं अन्य उपयोगी वस्तुएं भेंट कीं। उन्होंने कहा कि ये बच्चे हमारी प्रेरणा हैं, और समाज के हर वर्ग तक पहुंचकर खुशियाँ बाँटना ही एक जनप्रतिनिधि का असली धर्म है। इस दौरान शर्मा ने बच्चों के साथ मिलकर उनकी कला प्रतिभाओं को भी सराहा, कुछ बच्चों द्वारा प्रस्तुत गीत व नृत्य को भावुक मन से देखा और प्रोत्साहित किया। उन्होंने बच्चों के साथ सेल्फी ली और सामूहिक फोटो खिंचवाकर इस पल को हमेशा के लिए संजो लिया।
विद्यालय स्टाफ और उपस्थित अभिभावकों ने उप मुख्यमंत्री के इस मानवीय पहल की सराहना की और कहा कि इस प्रकार का आयोजन बच्चों के मनोबल को बढ़ाने में अत्यंत सहायक होता है। उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार दृष्टि, श्रवण एवं अन्य रूप से दिव्यांग बच्चों के लिए हरसंभव सहयोग और अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने आश्वस्त किया कि ऐसे विद्यालयों के संसाधनों और अधोसंरचना को और बेहतर बनाने हेतु विशेष प्रयास किए जाएंगे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा छत्तीसगढ़ वासियों एवं प्रदेश की खुशहाली व समृद्धि के लिए सावन के दूसरे सोमवार को अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक करेंगी 151 किलोमीटर की कांवड़ यात्रा*

Next Post

*व्यापम की सब इंजीनियर परीक्षा 20 जुलाई को* *शहर के 17 केन्द्रों में शामिल होंगे 6 हजार परीक्षार्थी* *कलेक्टर ने आब्जर्वरों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*
कवर्धा

*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*

May 15, 2026
*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*
कवर्धा

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

May 13, 2026
*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
कवर्धा

*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

May 12, 2026
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

May 10, 2026
*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
कवर्धा

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

May 6, 2026
*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*
कवर्धा

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

May 3, 2026
Next Post
*व्यापम की सब इंजीनियर परीक्षा 20 जुलाई को*  *शहर के 17 केन्द्रों में शामिल होंगे 6 हजार परीक्षार्थी*  *कलेक्टर ने आब्जर्वरों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश*

*व्यापम की सब इंजीनियर परीक्षा 20 जुलाई को* *शहर के 17 केन्द्रों में शामिल होंगे 6 हजार परीक्षार्थी* *कलेक्टर ने आब्जर्वरों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!