Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, May 6, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*अधियारा द्वारा खेत मालिक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त*

*अपराध क्रमांक 08/2026* *धारा 109(1), 296, 351(3) बी.एन.एस. तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 14, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*अधियारा द्वारा खेत मालिक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार, हथियार जब्त*
318
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पांडातराई थाना क्षेत्र अंतर्गत खेत संबंधी विवाद में अधियारा द्वारा खेत मालिक पर हत्या की नियत से प्राणघातक हमला किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त धारदार फरसा जप्त कर लिया गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी निर्मल मिश्रा पिता स्वर्गीय भानू प्रकाश मिश्रा उम्र 58 वर्ष निवासी ग्राम बोईरकछरा थाना पाण्डातराई ने दिनांक 13.01.2026 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसी दिन दोपहर करीब 2.30 बजे वह अपने खेत में रखे पैरा को हटवा रहा था। इसी दौरान उसका पूर्व अधियारा उमेश नेताम वहां पहुंचा और पैरा हटाने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए अपने हाथ में रखे गन्ना काटने के धारदार फरसा से उसकी गर्दन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। प्रार्थी द्वारा बचाव करने पर फरसा उसके बाएं कान में लगा, जिससे कान कट गया तथा बाएं हाथ की दो उंगलियों एवं हाथ में गंभीर चोटें आईं।

रिपोर्ट पर थाना पाण्डातराई में अपराध क्रमांक 08/2026 धारा 109(1), 296, 351(3) बी.एन.एस. एवं 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला गंभीर प्रकृति का होने से पुलिस अधीक्षक जिला कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह (भा.पु.से.) द्वारा आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए गए। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल (रा.पु.से.) एवं अमित कुमार पटेल (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अखिलेश कुमार कौशिक (रा.पु.से.) बोड़ला के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला द्वारा त्वरित कार्रवाई की गई।

पुलिस द्वारा आरोपी उमेश नेताम पिता संतोष नेताम निवासी ग्राम बोईरकछरा थाना पाण्डातराई जिला कबीरधाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त एक गन्ना काटने का धारदार फरसा जप्त किया गया। आरोपी को दिनांक 14.01.2026 को समय 11.30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल वारंट प्राप्त होने पर उसे जेल दाखिल किया गया।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कमलाकांत शुक्ला, उप निरीक्षक उमा उपाध्याय, प्रधान आरक्षक राधेलाल चंद्रवंशी, आरक्षक मारतंग चंद्रवंशी, पुरुषोत्तम धुर्वे, हरिचरण डडसेना, अभिषेक सोनवानी, शिवाकांत शर्मा, राजेन्द्र सोनवानी एवं सैनिक रविन्द्र शर्मा का विशेष योगदान रहा।

कबीरधाम पुलिस आमजन की सुरक्षा के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध है तथा इस प्रकार के गंभीर अपराधों में त्वरित एवं कठोर वैधानिक कार्रवाई लगातार की जा रही है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम जिले में सुचारू रूप से हो रही धान खरीदी*

Next Post

*आशीर्वाद हॉस्पिटल पांडातराई के तत्वाधान में*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
कवर्धा

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

May 6, 2026
*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*
कवर्धा

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

May 3, 2026
*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रदेश में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली रिया केशरवानी के घर पहुंचकर दी बधाई, किया प्रोत्साहित*

May 2, 2026
*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*
कवर्धा

*मत्स्य पालन से बदली दुर्गेश्वरी निषाद की तकदीर*

May 1, 2026
*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*
कवर्धा

*रक्षित केंद्र जिला कबीरधाम का वार्षिक निरीक्षण हुआ संपन्न।*

April 29, 2026
पांडातराई: निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग
कवर्धा

पांडातराई:निराश्रित गौवंश के उचित प्रबंधन के लिए स्थानीय युवाओं ने सीएमओ से की कांजी हाउस एवं गौशाला निर्माण की मांग

April 27, 2026
Next Post
*आशीर्वाद हॉस्पिटल पांडातराई के तत्वाधान में*

*आशीर्वाद हॉस्पिटल पांडातराई के तत्वाधान में*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!