Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करें– कलेक्टर गोपाल वर्मा*

*कलेक्टर ने पचराही में निर्माणाधीन गौधाम का किया निरीक्षण,परखी गुणवत्ता ग्राम पचराही में लगभग 10 एकड़ में बन रहा गौ प्रशिक्षण केंद्र सह गौधाम*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 6, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करें– कलेक्टर गोपाल वर्मा*
91
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 6 अप्रैल 2026। जिले के सुदूर वनांचल क्षेत्र बोड़ला विकासखंड के ग्राम पचराही में पशु संरक्षण और ग्रामीण आजीविका को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के तहत गौ प्रशिक्षण केंद्र सह गौधाम का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। लगभग 10 एकड़ में विकसित हो रहा यह प्रोजेक्ट न केवल निराश्रित गौवंश के संरक्षण का केंद्र बनेगा, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए प्रशिक्षण और रोजगार के नए अवसर भी तैयार करेगा। कलेक्टर गोपाल वर्मा ने स्थल का निरीक्षण कर विभिन्न संरचनाओं का बारीकी से जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किए जाएं।

इस गौधाम में आधुनिक सुविधाओं के साथ पशुओं के लिए शेड, उपचार कक्ष, प्रशिक्षण भवन सहित विभिन्न आवश्यक अधोसंरचनाओं का निर्माण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने निर्माणाधीन शेड, मेडिसिन कक्ष और प्रशिक्षण भवन का बारीकी से जायजा लिया तथा कार्यों की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सभी निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप और उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण किए जाएं। कलेक्टर वर्मा ने स्पष्ट रूप से कहा कि निर्माण कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित इंजीनियरों को नियमित मॉनिटरिंग करने और कार्यस्थल पर सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए, ताकि समय-सीमा में कार्य पूर्ण हो सके।

इस गौधाम में निराश्रित एवं परित्यक्त गौवंश का संरक्षण एवं संवर्धन किया जाएगा। साथ ही यहां स्थापित गौ प्रशिक्षण केंद्र में गोबर, गोमूत्र एवं अन्य गौ-उत्पादों से विभिन्न उपयोगी वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे स्थानीय ग्रामीणों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे और उनकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी।
गौरतलब है कि गौधाम परिसर में पशु शेड (चार भागों में), बीमार पशुओं के लिए अलग शेड, बछड़ों के लिए विशेष शेड, प्रशिक्षण शेड, मेडिसिन कक्ष, चौकीदार आवास, चेन लिंक फेंसिंग, ट्यूबवेल एवं विद्युतीकरण जैसे विभिन्न निर्माण कार्य किए जा रहे हैं। यह परियोजना पूर्ण होने के बाद क्षेत्र में पशुपालन और गौ-आधारित आजीविका को नई दिशा देगी। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल, डिप्टी कलेक्टर आर बी देवांगन, अधीक्षक भू अभिलेख गजेंद्र साहू, तहसीलदार हुलेश्वर पटेल, जनपद सीईओ बोड़ला आकाश राजपूत, सहित संबंधित विभाग के अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष अभियान शुरू*

Next Post

*बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक*

*बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!