Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, April 10, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक

*कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा- तय कीमत पर ही बेचें खाद, अनियमितता पर होगी कड़ी कार्रवाई* *कलेक्टर ने कृषि अधिकारी को टीमें बनाकर पूरे जिले में जांच अभियान चलाने के दिए निर्देश* *पिपरिया में खाद दुकान में मिली एक्सपायर्ड कीटनाशक स्टाॅक, जप्त करते हुए दुकानदार को नोटिस*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 10, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक*
0
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 09 अप्रैल 2026। जिले में गन्ने की खेती के लिए किसानों द्वारा खाद की खरीदी जोरों पर है। इसी क्रम में खाद विक्रय का निरीक्षण करने कलेक्टर गोपाल वर्मा ने गुरुवार शाम कवर्धा के विभिन्न खाद बीज दुकानों में अचानक दबिश दी। उन्होंने दुकानों में खाद खरीदने पहुंचे हुए किसानों से ही सीधे खाद की कीमतों को लेकर फीडबैक लिया। कलेक्टर ने शहर के वर्धमान बीज भंडार, महावीर कृषि केंद्र, शाकम्बरी कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण किया। यहां उन्होंने उपलब्ध स्टॉक, खाद के विक्रय दरों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने दुकानदारों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सरकार द्वारा तय कीमतों में ही खाद बेचा जाए। कहीं अधिक दर या कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
कलेक्टर वर्मा ने इन दुकानों में खरीदी कर रहे किसानों से यूरिया व डीएपी की कीमतों के बारे में जानकारी ली। किसानों ने बताया कि शासन द्वारा निर्धारित कीमत यूरिया 266 प्रति बोरी और डीएपी 1350 रुपए प्रति बोरी के दर से मिल रहा है। कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि खाद की कीमतों और उपलब्ध स्टॉक का बोर्ड लगाएं। उन्होंने स्टॉक को रोजाना अपडेट करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही उप संचालक कृषि को पूरे जिले भर में यह जांच अभियान चलाने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों से किसी प्रकार का समझौता नहीं चलेगा। सरकार द्वारा जो कीमतें तय की गई हैं, उसी दर पर बिक्री हो। जहां भी ओवरप्राइसिंग की शिकायत मिले वहां तत्काल टीम भेजकर कार्रवाई होनी चाहिए। इस दौरान डिप्टी कलेक्टर आर बी देवांगन, उप संचालक कृषि  अमित कुमार मोहंती, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी सहित कृषि विभाग का अमला मौजूद रहा।

*पिपरिया में मिला एक्सपायर्ड कीटनाशक स्टाॅक, जप्त कर दुकानदार को दिया गया नोटिस*

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर आर बी देवांगन और उप संचालक कृषि ने संयुक्त जांच दल के साथ पिपरिया में खाद बीज दुकान का निरीक्षण किया गया। यहां रामानुज संतोष कुमार कृषि निवेश विपणन केंद्र में जांच के दौरान कीटनाशक की कुछ बोतलें एक्सपायर्ड मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल सारे स्टॉक की जांच करवाई गई। जो दवा एक्सपायर्ड थी उसे कृषि अमले द्वारा जप्त करते हुए सम्बंधित दुकानदार को कारण बताओ नोटिस जारी किया जा रहा है। साथ ही हिदायत दी गई कि नियमित रूप से स्टॉक मिलान कर एक्सपायर्ड दवाएं तत्काल दुकान से हटाएं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक*
कवर्धा

*कलेक्टर ने खाद बीज दुकानों में दी दबिश, खाद लेने पहुंचे किसानों से सीधे लिया फीडबैक*

April 10, 2026
*लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार*
कवर्धा

*लाइसेंसी पिस्टल दिखाकर धमकी देकर अवैध वसूली करने वाले आरोपी को कबीरधाम पुलिस ने किया गिरफ्तार*

April 9, 2026
*बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक*
कवर्धा

*बस संचालन व्यवस्था को सुव्यवस्थित करने बस संचालकों बैठक*

April 7, 2026
*निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करें– कलेक्टर गोपाल वर्मा*
कवर्धा

*निर्धारित मानकों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में कार्य पूरा करें– कलेक्टर गोपाल वर्मा*

April 6, 2026
*कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष अभियान शुरू*
कवर्धा

*कवर्धा शहर में यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने विशेष अभियान शुरू*

April 6, 2026
*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*
कवर्धा

*शासकीय अस्पताल पंडरिया में शांति भंग करने वाले आरोपियों पर त्वरित कार्यवाही*

April 3, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!