Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, April 21, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

जिले में विशेष राजस्व समाधान शिविरों से नागरिकों को मिली राहत, 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में 2,273 आवेदनों का गांव स्तर पर हुआ समाधान कलेक्टर ने शेष विवादित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

पटवारियों से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं होने पर सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से तत्काल ली जाएगी जानकारी कलेक्टर गोपाल वर्मा ने राजस्व अधिकारियों की ली विस्तृत समीक्षा बैठक

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 30, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
जिले में विशेष राजस्व समाधान शिविरों से नागरिकों को मिली राहत, 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों में 2,273 आवेदनों का गांव स्तर पर हुआ समाधान  कलेक्टर ने शेष विवादित प्रकरणों का निराकरण समय सीमा में सुनिश्चित करने के दिए निर्देश
39
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 30 अगस्त 2025। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुसार और उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में राज्य शासन द्वारा कबीरधाम जिले के दूरस्थ वनांचल ग्रामों में राजस्व व्यवस्था को सुलभ, पारदर्शी और त्वरित बनाने की दिशा में जिले में 23 जुलाई से 29 अगस्त 2025 तक विशेष राजस्व समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को उनके ही गांव में राजस्व से संबंधित सेवाएं सुलभ कराई गई। इसी क्रम में कलेक्टर गोपाल वर्मा ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की विस्तृत बैठक ली। बैठक में 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों से प्राप्त आवेदनों की समीक्षा की गई। कलेक्टर वर्मा ने अधिकारियों से शिविरों की प्रगति रिपोर्ट लेते हुए कहा कि इस पहल से राजस्व प्रकरणों के निराकरण में उल्लेखनीय तेजी आई है। आम नागरिकों को उनकी समस्याओं का समाधान गांव स्तर पर ही मिलना शासन की जनहितकारी नीति की बड़ी उपलब्धि है। बैठक में अपर कलेक्टर विनय पोयाम, डॉ. मोनिका कौड़ो, नरेन्द्र पैकरा सर्व एसडीएम, तहसीलदार सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

बैठक में जानकारी दी गई कि विशेष राजस्व समाधान शिविरों 24 राजस्व निरीक्षक सर्किलों के अंतर्गत कुल 2 हजार 585 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 2 हजार 273 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया है। शेष 312 आवेदन अभी प्रक्रियाधीन हैं, जिनमें से अधिकांश विवादित प्रकरण हैं। कलेक्टर वर्मा ने इस स्थिति की गहन समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शेष मामलों को भी समयबद्ध ढंग से निपटाया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि विवादित प्रकरणों में दोनों पक्षकारों की बात ध्यानपूर्वक सुनी जाए, आवश्यक प्रतिवेदन प्राप्त कर निष्पक्ष निर्णय लिया जाए और किसी भी प्रकार का अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। कलेक्टर ने कहा कि शासन की मंशा है कि जनता को त्वरित, पारदर्शी और निष्पक्ष सेवा मिले। इसलिए प्रत्येक लंबित आवेदन को गंभीरता से लेते हुए निराकरण सुनिश्चित करें। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिया कि शिविरों के दौरान जिन प्रकार की समस्याएं अधिक सामने आईं, उनका विश्लेषण कर आगे के लिए ठोस रणनीति बनाई जाए, ताकि भविष्य में ऐसे प्रकरण तेजी से सुलझाए जा सकें।
कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने राजस्व प्रकरणों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण को लेकर अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि अब समय-सीमा की बैठक में राजस्व प्रकरणों की विशेष समीक्षा अनिवार्य रूप से की जाएगी। इस बैठक में जिले के सभी तहसीलदारों सहित नायब तहसीलदारों की उपस्थिति सुनिश्चित होगी। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि जिन प्रकरणों का अभी तक निराकरण नहीं हो पाया है या जिन मामलों में पटवारी से प्रतिवेदन प्राप्त नहीं हुआ है, उन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने निर्देशित किया कि ऐसे मामलों में संबंधित पटवारी को सीधे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जोड़ा जाएगा, ताकि तत्काल जानकारी ली जा सके और फील्ड में आ रही वास्तविक दिक्कतों की पहचान कर उनका समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा है कि किसान और आमजन को बार-बार दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें, बल्कि उनकी समस्या का समयबद्ध निराकरण हो।
कलेक्टर वर्मा ने कहा कि तहसीलदारों के पास गांववार लंबित प्रकरणों की सूची हर समय उपलब्ध रहनी चाहिए। इसमें यह स्पष्ट होना चाहिए कि कौन-सा मामला लंबित है, कहां पर अटका हुआ है और किस स्तर पर उसकी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि किसानों से प्रतिवेदन प्रस्तुत करवाए गए हैं तो उन्हें अधिकतम सात दिनों के भीतर पटवारी से प्राप्त कर लिया जाए। किसी भी परिस्थिति में प्रतिवेदन में अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राजस्व प्रकरणों के लंबित रहने से सीधे तौर पर आम जनता प्रभावित होती है। इसलिए प्रत्येक अधिकारी अपने स्तर पर पूरी जिम्मेदारी और गंभीरता के साथ कार्य करें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि आने वाले दिनों में जिला प्रशासन का पूरा फोकस लंबित मामलों के त्वरित और पारदर्शी निराकरण पर रहेगा। इस दौरान उन्होंने तहसीलवार अविवादित और विवादित नामांतरण, खाता विभाजन, सीमांकन, त्रुटि सुधार, डायवर्सन, असर्वेक्षित ग्रामों की जानकारी, नक्शा बटांकन की जानकारी ली।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम पुलिस का बड़ा वार – 3000 नशीली टैबलेट के सौदागर पर शिकंजा, अब जेल में ही ‘गोलियां गिननी’ होंगी; मेडिकल संचालकों को भी सख़्त हिदायत – अवैध दवा कारोबार बर्दाश्त नहीं*

Next Post

*महिला थाना कवर्धा द्वारा आत्मानंद स्कूल में “अभिव्यक्ति कार्यक्रम” — छात्र-छात्राओं को जागरूक कर दिया गया सशक्त संदेश*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*

April 21, 2026
कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

April 20, 2026
*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*
कवर्धा

*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*

April 18, 2026
*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*
कवर्धा

*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*

April 18, 2026
*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*
कवर्धा

*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*

April 15, 2026
*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*
कवर्धा

*अवैध शराब पर कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही, 39 पौवा शराब जब्त*

April 14, 2026
Next Post
*महिला थाना कवर्धा द्वारा आत्मानंद स्कूल में “अभिव्यक्ति कार्यक्रम” — छात्र-छात्राओं को जागरूक कर दिया गया सशक्त संदेश*

*महिला थाना कवर्धा द्वारा आत्मानंद स्कूल में “अभिव्यक्ति कार्यक्रम” — छात्र-छात्राओं को जागरूक कर दिया गया सशक्त संदेश*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!