Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, May 15, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*हर-हर महादेव के उद्घोष और बोल बम की जयघोष से गूंजा कवर्धा, भव्यता के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा*

*उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव में पूजा-अर्चना कर भगवा ध्वज के साथ की पदयात्रा की शुरुआत मां नर्मदा के पवित्र जल से होगा भोरमदेव बाबा का जलाभिषेक, श्रद्धालुओं के लिए 600 पैकेट जल की विशेष व्यवस्था*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 14, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*हर-हर महादेव के उद्घोष और बोल बम की जयघोष से गूंजा कवर्धा, भव्यता के साथ निकली भोरमदेव पदयात्रा*
102
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250714-WA0022.mp4
http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/07/VID-20250714-WA0040.mp4

*कवर्धा अरविंद सोनी जनता का अधिकार*

कवर्धा, 14 जुलाई 2025।
सावन माह के पहले सोमवार को कबीरधाम जिले में निकाली गई भोरमदेव पदयात्रा इस वर्ष भी पूरी भक्ति, उत्साह और दिव्यता के साथ संपन्न हुई। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंजते कवर्धा नगर से लेकर भोरमदेव मंदिर तक श्रद्धा और शिवभक्ति का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
इस ऐतिहासिक यात्रा का शुभारंभ प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री विजय शर्मा ने पंचमुखी बूढ़ा महादेव मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना कर और भगवा ध्वज लेकर किया। इस दौरान कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी भी उपस्थित रहे।

*माँ नर्मदा जल से होगा जलाभिषेक, 600 पैकेट जल की व्यवस्था*

इस वर्ष की पदयात्रा को विशेष और आध्यात्मिक रूप से और भी समृद्ध बनाने हेतु मां नर्मदा के पवित्र जल से भोरमदेव बाबा का जलाभिषेक किया जाएगा। इसके लिए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन द्वारा 600 पैकेट नर्मदा जल की विशेष व्यवस्था की गई है। यह अभिनव पहल कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा और नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्र प्रकाश चंद्रवंशी के संयुक्त प्रयास से संभव हो सकी है, जिसे श्रद्धालुओं और नगरवासियों द्वारा अत्यंत सराहा जा रहा है।

*उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, पांच हजार से अधिक पदयात्री हुए शामिल*

लगभग 18 किलोमीटर की यह पदयात्रा कवर्धा से भोरमदेव मंदिर तक निकाली गई, जिसमें 5 हजार से अधिक श्रद्धालु, भक्त और पदयात्री सम्मिलित हुए। वर्ष 2008 से निरंतर जारी इस पदयात्रा की भव्यता और सहभागिता हर वर्ष बढ़ती जा रही है।
*झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र*
इस बार की पदयात्रा में शिवजी की बाल्यावस्था से लेकर विविध स्वरूपों में तैयार की गईं झांकियां, नदी की सवारी जैसी झांकी और भक्तिमय प्रदर्शनियां विशेष आकर्षण रहीं। झांकियों ने न केवल धार्मिक भावनाओं को जागृत किया, बल्कि कला और संस्कृति की झलक भी प्रस्तुत की।
*ग्राम पंचायतों व संगठनों ने किया स्वागत*

पदयात्रा मार्ग में ग्राम पंचायतों, सामाजिक संगठनों, व्यापारिक संस्थाओं और शासकीय विभागों द्वारा श्रद्धालुओं का उत्साहपूर्वक स्वागत किया गया। जगह-जगह फलाहारी नाश्ते, जलपान व विश्राम की समुचित व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए विशेष निगरानी और सहयोग की भावना से कार्य किया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की रही सक्रिय सहभागिता
पदयात्रा में कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा सहित जिले के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, आईएएस अधिकारी एवं जनप्रतिनिधिगण भी पूरी आस्था के साथ सम्मिलित हुए। उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा के नेतृत्व में यह यात्रा केवल धार्मिक आयोजन न होकर जनसंपर्क, सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन गई है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*वैष्णव ब्राह्मण समाज का रहा है गौरवशाली इतिहास : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

Next Post

*भोरमदेव पद यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामिल हुवे*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*
कवर्धा

*सुदूर वनांचल के सुशासन तिहार शिविर में पहुंचे उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, सुनी लोगों की समस्याएं*

May 15, 2026
*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*
कवर्धा

*हर घर पहुँचा जीवनदायी जल : चिन्ताटोकामेटा में जल जीवन मिशन बनी बदलाव की मिसाल*

May 13, 2026
*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*
कवर्धा

*ऑनलाइन आई.पी.एल. क्रिकेट सट्टा संचालित करने वाले आरोपी को पण्डरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार।*

May 12, 2026
*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जलेश्वर महादेव में किया जलाभिषेक*

May 10, 2026
*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*
कवर्धा

*संवाद से समाधान: कमराखोल में मुख्यमंत्री ने दूर की बिजली बिल की चिंता*

May 6, 2026
*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*
कवर्धा

*भोरमदेव जंगल सफारी: घने जंगलों के बीच रोमांच का नया सफर*

May 3, 2026
Next Post
*भोरमदेव पद यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामिल हुवे*

*भोरमदेव पद यात्रा जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सामिल हुवे*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!