Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, April 2, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

श्री ईशवरी साहू निर्विरोध बने जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष

पीठासीन अधिकारी ने प्रदान किया अध्यक्ष निर्वाचित होने का प्रमाण पत्र

jantakaadhikar by jantakaadhikar
March 8, 2025
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
श्री ईशवरी साहू निर्विरोध बने जिला पंचायत कबीरधाम के अध्यक्ष
40
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, जिला पंचायत कबीरधाम के लिए क्षेत्र क्रमांक 14 से नवनिर्वाचित जिला पंचायत सदस्य श्री ईशवरी साहू पिता लुडगु साहू को निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। आज जिला पंचायत के सभा कक्ष भवन में आयोजित निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान अपर कलेक्टर एवं पीठासीन अधिकारी श्री विनय कुमार पोयम ने अध्यक्ष पद के निर्वाचन की औपचारिकता पूर्ण कराई। निर्वाचित अध्यक्ष श्री साहू को पीठासीन अधिकारी द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।

जिला पंचायत से प्राप्त जानकारी के अनुसार, अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिए अधिसूचना जारी की गई थी। निर्धारित प्रक्रिया के तहत श्री ईशवरी साहू ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन अवधि समाप्त होने तक किसी अन्य सदस्य द्वारा नामांकन नहीं भरा गया, जिससे वे निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित हुए। निर्वाचन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अधिकारियों ने उन्हें प्रमाण पत्र सौंपा।

*शुभकामनाओं का मिला सिलसिला*

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री अजय त्रिपाठी सहित अन्य अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जनप्रतिनिधियों ने श्री साहू को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुशीला राम कुमार भट्ट, श्री राजेन्द्र चन्द्रवंशी, डड़सेना कलार समाज के जिला अध्यक्ष श्री रूपेंद्र जायसवाल, सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए सभी ने उनके कार्यकाल की सफलता की कामना की और जिले के विकास में उनके योगदान की अपेक्षा जताई।

*जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे:- नवनिर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष श्री साहू*

अध्यक्ष निर्वाचित होने के बाद जिला पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री ईशवरी साहू ने सभी सदस्यों, अधिकारियों एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे जिले के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं को प्रभावी रूप से क्रियान्वित करने और पंचायत स्तर तक लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया। श्री साहू के निर्विरोध निर्वाचन से समर्थकों एवं क्षेत्रवासियों में उत्साह का माहौल देखा गया। इस अवसर पर जिला पंचायत के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी प्रेस विज्ञप्ति *कांग्रेस ने किया महिला पत्रकारों का ‘‘कलम वीरांगना सम्मान’’*

Next Post

मनोज सिंह ठाकुर बने नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्यक्ष

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*
कवर्धा

*पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बालाजी राव द्वारा कबीरधाम जिले का वार्षिक निरीक्षण सफलतापूर्वक संपन्न*

March 20, 2026
*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*
कवर्धा

*विबी-जी-राम-जी केवल रोजगार के बारे में नहीं है; यह विकसित भारत 2047 मिशन को सशक्त करने में एक अहम पहल है” –उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य नीति आयोग गणेश शंकर मिश्रा*

March 20, 2026
*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*
कवर्धा

*हिंदू नववर्ष शोभायात्रा के सुचारू संचालन हेतु आयोजन समितियों की संयुक्त बैठक सम्पन्न*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम*  *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव 2026: संस्कृति संध्या में छत्तीसगढ़ी रंग, भक्ति और परंपरा का अद्भुत संगम* *प्रसिद्ध गायक दिलीप षडंगी के भजन और जसगीत ने बांधा समां, देर रात तक झूमे दर्शक*

March 18, 2026
*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव में सजी संस्कृति संध्या, लोक व शास्त्रीय प्रस्तुतियों ने बांधा समां*

March 17, 2026
Next Post
मनोज सिंह ठाकुर बने नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्यक्ष

मनोज सिंह ठाकुर बने नगर पंचायत पांडातराई के उपाध्यक्ष

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!