Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, November 27, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*बाल विवाह मुक्त कबीरधाम बनाने कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील, 27 नवंबर को ग्राम सभाओं और शिक्षण संस्थानों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम*

*बाल विवाह रोकथाम के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों और नागरिकों से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
November 27, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*बाल विवाह मुक्त कबीरधाम बनाने कलेक्टर की जिलेवासियों से अपील, 27 नवंबर को ग्राम सभाओं और शिक्षण संस्थानों में होंगे जागरूकता कार्यक्रम*
2
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा 25 नवंबर 2026। बाल विवाह बच्चों के भविष्य, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधिकारों को प्रभावित करने वाली सामाजिक कुरीति है। इसके पूर्ण उन्मूलन के लिए कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने जिले के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं विभिन्न हितधारकों से बाल विवाह की रोकथाम में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह केवल कानूनी अपराध ही नहीं, बल्कि बच्चों के शारीरिक, शैक्षणिक, आर्थिक एवं सामाजिक विकास में बाधा भी है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी।

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम के लिए भारत सरकार द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान तथा छत्तीसगढ़ शासन द्वारा बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान संचालित किया जा रहा है। इन अभियानों का उद्देश्य समाज में जागरूकता बढ़ाना और बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति का पूर्ण उन्मूलन करना है। उन्होंने बताया कि 27 नवंबर को बाल, प्रारंभिक एवं जबरन विवाह उन्मूलन के लिए अंतरराष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर जिले में 27 नवंबर 2026 को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया जाएगा। साथ ही स्कूलों, कॉलेजों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर जनजागरूकता के लिए विशेष गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। कलेक्टर ने जिलेवासियों से इन कार्यक्रमों में शामिल होकर बाल विवाह नहीं करने और कहीं भी बाल विवाह होने पर उसका विरोध करने की शपथ लेने की अपील की है। उन्होंने कहा कि बाल विवाह की रोकथाम केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसके लिए परिवार, समाज और प्रत्येक नागरिक का सहयोग आवश्यक है।

बाल विवाह मुक्त जिले का लें संकल्प

कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कहा कि बच्चों को शिक्षा, सुरक्षित बचपन और आगे बढ़ने के समान अवसर मिलना चाहिए। बाल विवाह रोककर ही उनके बेहतर भविष्य की नींव रखी जा सकती है। उन्होंने सभी जिलेवासियों से एकजुट होकर बाल विवाह के विरुद्ध आवाज उठाने और कबीरधाम जिले को बाल विवाह मुक्त बनाने में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे पांडातराई, महामाया मंदिर में टेका माथा,काली उत्सव में हुए शामिल

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे पांडातराई, महामाया मंदिर में टेका माथा,काली उत्सव में हुए शामिल
कवर्धा

भिलाई विधायक देवेंद्र यादव पहुंचे पांडातराई, महामाया मंदिर में टेका माथा,काली उत्सव में हुए शामिल

November 22, 2026
कबीरधाम पुलिस का रात्रिकालीन सघन अभियान, जिलेभर में एम.सी.पी. लगाकर वाहनों की जांच एवं कॉम्बिंग गश्त कर अपराधियों की तलाश।
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस का रात्रिकालीन सघन अभियान, जिलेभर में एम.सी.पी. लगाकर वाहनों की जांच एवं कॉम्बिंग गश्त कर अपराधियों की तलाश।

November 20, 2026
*बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव*
कवर्धा

*बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव*

November 18, 2026
*दुकान में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।*
कवर्धा

*दुकान में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।*

November 18, 2026
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!