*कबीरधाम पुलिस की प्रभावी कार्यवाही — दुकान का ताला एवं पीछे का दरवाजा तोड़कर हार्डवेयर सामान और नगदी चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति सहित अन्य सामान बरामद किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक जिला बेमेतरा एवं एक जिला कबीरधाम का निवासी है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध हैं।*
*वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में लगातार कार्यवाही —* कबीरधाम पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार तथा श्री अमित कुमार पटेल व अखिलेश कौशिक के मार्गदर्शन में, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अपूर्वा क्षत्रिय, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी अजाक/क्राइम प्रशांत देवांगन के दिशा-निर्देश पर थाना सहसपुर लोहारा क्षेत्र में चोरी एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना सहसपुर लोहारा एवं साइबर सेल की संयुक्त टीम द्वारा चोरी के प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार कर 01 विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया है।
*हार्डवेयर दुकान का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना —* प्रार्थी देवेन्द्र जायसवाल, पिता कृपाराम जायसवाल, उम्र 31 वर्ष, निवासी खड़ौदा, थाना सहसपुर लोहारा, जिला कबीरधाम ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह दिनांक 09.10.2026 को शाम लगभग 06:30 बजे उड़िया खुर्द स्थित जगदीश ट्रेडर्स हार्डवेयर दुकान बंद कर घर चला गया था। अगले दिन 10.10.2026 को सुबह लगभग 08:00 बजे दुकान खोलने पहुंचा, तो दुकान के पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला। दुकान में रखे सबमर्सिबल मोटर, 10 नग सीलिंग पंखे, 07 नग एग्जॉस्ट पंखे, 60 नग एमसीबी, 04 नग कूलर मोटर, काउंटर में रखी नगदी रकम 1 लाख 80 हजार रुपये एवं अन्य छोटे सामान चोरी होना पाया गया। अज्ञात आरोपियों द्वारा रात्रि में दुकान के पीछे का दरवाजा तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
*अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी —* प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना सहसपुर लोहारा में अपराध क्रमांक 163/26, धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में पुलिस टीम द्वारा सी.सी.टी.वी. कैमरा एवं अन्य तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपियों की पतासाजी की गई। आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देने हेतु अलग-अलग टीमें गठित कर त्वरित कार्यवाही की गई।
*दो आरोपी गिरफ्तार, एक विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में —* पुलिस टीम की तत्परता से चोरी की घटना में संलिप्त आरोपी (01) नारायण टण्डन, पिता परसादी टण्डन, उम्र 31 वर्ष, निवासी घुघरीकला एवं (02) राजेश साहू, पिता कुशल साहू, उम्र 40 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 15, ग्राम सिंघौरी, जिला बेमेतरा को गिरफ्तार किया गया तथा एक विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा उक्त चोरी की घटना को घटित करना स्वीकार किया गया।
*3 लाख रुपये की संपत्ति एवं 24 हजार रुपये नगदी बरामद —* आरोपियों के कब्जे से 02 नग सीलिंग पंखा, 02 नग एग्जॉस्ट पंखा, 28 नग एमसीबी, 04 नग कूलर मोटर, 01 नग स्कूटी, 01 नग मोटरसाइकिल एमपी साइन गोल्ड, 01 नग कम्प्रेशर मशीन, 01 नग लोहे का सब्बल, 01 नग लोहे का कटर मशीन, 01 नग क्षतिग्रस्त टीवी एवं नगदी रकम 24 हजार रुपये बरामद की गई। बरामद सामान एवं संपत्ति की अनुमानित कीमत 3 लाख रुपये तथा नगदी रकम 24 हजार रुपये, इस प्रकार कुल 3 लाख 24 हजार रुपये की संपत्ति बरामद की गई है।
*आरोपियों के विरुद्ध पूर्व में भी चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध —* गिरफ्तार आरोपी नारायण टण्डन के विरुद्ध थाना कवर्धा, थाना पिपरिया एवं थाना बोडला में पूर्व में चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध हैं। इनमें थाना कवर्धा के अपराध क्रमांक 739/23 धारा 457, 380, 34 भादवि, थाना पिपरिया अपराध क्रमांक 04/24 एवं 14/24 धारा 457, 380, 34 भादवि तथा थाना बोडला अपराध क्रमांक 168/26 एवं 170/26 धारा 305(ए), 331(4) बीएनएस शामिल हैं। आरोपी राजेश साहू एवं अभिरक्षा में लिए गए विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध भी थाना बोडला में चोरी के प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।
*न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी —* दोनों गिरफ्तार आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय कबीरधाम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। विधि से संघर्षरत बालक के विरुद्ध किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की गई है।
*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान —* उक्त कार्यवाही में थाना सहसपुर लोहारा प्रभारी निरीक्षक मनीष मिश्रा, साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक उमाशंकर राठौर एवं साइबर टीम से स.उ.नि. चंद्रकांत तिवारी, संजीव तिवारी, प्र.आर. ओमप्रकाश पटेल, अभिनव तिवारी, आर. अमित ठाकुर, पूरन दाहिरे, अजय वैष्णव, गज्जू राजपूत, संदीप शुक्ला, शैलेन्द्र,म. आर. दीपा राय, पुष्पा चंद्रवंशी,थाना सहसपुर लोहारा स्टाफ, प्रधान आरक्षक 403, आरक्षक 897 डोमेन्द्र ठाकुर, आरक्षक 589 माखन पटेल एवं सैनिक 141 भंवर सिंह का विशेष योगदान रहा।










