पांडातराई। कालू सलूजा भिलाई के विधायक एवं कांग्रेस के युवा नेता देवेंद्र यादव शनिवार को पांडातराई पहुंचे। उनके साथ आनंद सिंह भी मौजूद रहे। नगर आगमन पर यादव समाज
के लोगों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
नगर पहुंचने के बाद देवेंद्र यादव सबसे पहले प्रसिद्ध मां महामाया मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने माता रानी के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात वे गुप्ता धर्मशाला पहुंचकर यहां काली मैया के दर्शन किए तथा यज्ञ स्थल की परिक्रमा कर माता के प्रति अपनी श्रद्धा प्रकट की
इसके बाद देवेंद्र यादव वार्ड क्रमांक 13 में आयोजित काली उत्सव में पहुंचे। यहां उन्होंने उत्सव में शामिल होकर मां काली का आशीर्वाद लिया। उन्होंने उपस्थित लोगों एवं आयोजन समिति के सदस्यों से मुलाकात की।
इसके पश्चात देवेंद्र यादव बाबा गुरु घासीदास मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक स्थलों में दर्शन एवं काली उत्सव में सहभागिता के बाद वे पांडातराई से पंडरिया की ओर रवाना हुए।
उनके नगर प्रवास के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, यादव समाज के सदस्य एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। यादव समाज द्वारा किए गए स्वागत और धार्मिक आयोजनों में उनकी सहभागिता से नगर में उत्साह का माहौल रहा।









