Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, November 19, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव*

*36 किलोमीटर लंबे सफारी मार्ग में वन्यजीवों और पक्षियों को करीब से देख रहे पर्यटक*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
November 18, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*बरसात के बाद फिर शुरू हुई भोरमदेव जंगल सफारी, पर्यटकों को मिल रहा प्रकृति और रोमांच का अनूठा अनुभव*
7
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*घर बैठे ऑनलाइन बुकिंग की है सुविधा*

http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2026/11/VID-20261118-WA0042.mp4

कवर्धा, 17 नवंबर 2026। छत्तीसगढ़ सरकार की इको-टूरिज्म पहल के तहत विकसित भोरमदेव जंगल सफारी बरसात के बाद एक बार फिर पर्यटकों के लिए शुरू हो गई है। जंगल सफारी प्रकृति प्रेमियों और रोमांच के शौकीनों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र बनी हुई है। कबीरधाम जिले सहित छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों और देश के अलग-अलग राज्यों से आने वाले पर्यटक यहां जंगल की प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीवों को करीब से देखने का आनंद ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप तथा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में विकसित यह जंगल सफारी प्रकृति, रोमांच और स्थानीय विकास का बेहतर संगम बन रही है। इसके माध्यम से भोरमदेव क्षेत्र को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान मिल रही है, वहीं स्थानीय युवाओं, वन प्रबंधन समिति और स्व-सहायता समूहों को रोजगार एवं आमदनी के नए अवसर भी प्राप्त हो रहे हैं।
वन मंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि भोरमदेव जंगल सफारी की शुरुआत से स्थानीय लोगों को रोजगार और आय के नए अवसर मिले हैं। सफारी परिसर में स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन भी पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इसके संचालन से समूह की महिलाओं की आय में वृद्धि हुई है और उन्हें आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रोत्साहन मिला है। बरसात के बाद जंगल सफारी फिर शुरू होने से पर्यटकों को एक बार फिर भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य और वन्यजीवों के बीच रोमांचक अनुभव लेने का अवसर मिला है।

जंगल सफारी के साथ प्राकृतिक उद्यान भी पर्यटकों की पसंद

भोरमदेव जंगल सफारी के साथ यहां स्थित प्राकृतिक उद्यान भी पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। जंगल सफारी का आनंद लेने वाले पर्यटकों के अलावा बड़ी संख्या में लोग प्राकृतिक उद्यान का भ्रमण करने पहुंच रहे हैं। इससे भोरमदेव क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिल रहा है और यह क्षेत्र प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में अपनी अलग पहचान बना रहा है।

36 किलोमीटर के सफर में वन्यजीवों और पक्षियों का दीदार

करीब 36 किलोमीटर लंबे जंगल सफारी मार्ग में पर्यटकों को अनेक वन्यजीवों और पक्षियों को देखने का अवसर मिलता है। सफारी के दौरान भारतीय गौर, भालू, नीलगाय, सांभर, कोटरी (बार्किंग डियर), बाघ के पदचिह्न (टाइगर पगमार्क), जंगली मुर्गा, विभिन्न प्रजातियों के पक्षी और रंग-बिरंगी तितलियां पर्यटकों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र हैं। घने जंगल, ऊंची पहाड़ियां और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर वातावरण पर्यटकों की जंगल यात्रा को रोमांचक और यादगार बनाता है।

भोरमदेव जंगल सफारी के लिए अब घर बैठे कर सकते हैं ऑनलाइन बुकिंग

भोरमदेव जंगल सफारी का रोमांच लेने के इच्छुक पर्यटकों के लिए अच्छी सुविधा उपलब्ध कराई गई है। अब पर्यटक घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से जंगल सफारी की बुकिंग कर सकते हैं। इसके लिए पर्यटकों को आधिकारिक वेबसाइट bhoramdevwls.com पर जाना होगा, जहां ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा उपलब्ध है। भोरमदेव के प्राकृतिक सौंदर्य, घने जंगलों और वन्यजीवों को करीब से देखने का अवसर पर्यटकों के लिए खास आकर्षण का केंद्र है। जंगल सफारी के माध्यम से पर्यटक प्रकृति के बीच रोमांचक सफर का आनंद ले सकते हैं। पर्यटक अपनी सुविधानुसार वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। इससे पर्यटकों को बुकिंग के लिए अनावश्यक परेशानी नहीं होगी और वे पहले से अपनी सफारी की योजना बना सकेंगे।
इको-टूरिज्म के क्षेत्र में भोरमदेव की बढ़ती पहचान

वन मंडलाधिकारी निखिल अग्रवाल ने बताया कि लगभग 352 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैले भोरमदेव अभयारण्य में 36 किलोमीटर लंबा जंगल सफारी मार्ग विकसित किया गया है। सफारी का मुख्य प्रवेश द्वार भोरमदेव मंदिर के पास करियाआमा क्षेत्र में स्थित है, जहां से पर्यटक अपनी जंगल यात्रा प्रारंभ करते हैं। इस सफारी के माध्यम से पर्यटकों को छत्तीसगढ़ के समृद्ध वन, वन्यजीव, जैव विविधता और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से देखने का अवसर मिल रहा है। साथ ही पर्यटन गतिविधियों के विस्तार से स्थानीय लोगों की आजीविका को भी मजबूती मिल रही है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*दुकान में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*दुकान में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।*
कवर्धा

*दुकान में चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार, 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।*

November 18, 2026
मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!