पांडातराई।( पवन यादव जनता का अधिकार ) नगर में इधर-उधर भटक रही गौमाताओं के लिए गौ संरक्षण सेवा समिति, पांडातराई द्वारा रोटी बैंक अभियान चलाया जा रहा है इस अभियान का उद्देश्य नगरवासियों के सहयोग से गौमाताओं को नियमित रूप से भोजन उपलब्ध कराना है अभियान के तहत एक चलित रोटी बैंक ठेला नगर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में पहुंच रहा है, जहां नागरिक अपने घरों से लाई गई रोटियां बैंक में डाल रहे हैं। इसके बाद एकत्रित रोटियों को नगर में घूम रही भूखी गौमाताओं को खिलाया जाता है गौ संरक्षण सेवा समिति, पांडातराई ने नगरवासियों से अपील की है कि वे प्रतिदिन दो रोटी गौमाता के नाम निकालकर इस सेवा अभियान में सहयोग करें, ताकि नगर की कोई भी गौमाता भूखी न रहे। समिति का कहना है कि यह अभियान गौसेवा के साथ-साथ समाज में सेवा और सहयोग की भावना को भी मजबूत कर रहा है।










