Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, November 17, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 12, 2026
in कवर्धा
Reading Time: 1 min read
0
*विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों की समीक्षा की, गुणवत्तापूर्ण और तय समय पर काम पूरा करने दिए निर्देश*
30
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने नगर पंचायत पांडातराई में चल रहे विकास कार्य, अधोसंरचना निर्माण एवं शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की और उपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों को दिशा निर्देश दिए। इस दौरान भावना बोहरा ने सुशासन तिहार में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करने, बिजली की व्यवस्था को दुरुस्त करने, प्रधानमंत्री आवास योजना, वर्तमान में हो रहे कार्यों की गुणवत्ता एवं तय समय सीमा पर कार्य को पूर्ण करने तथा उप तहसील कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों के कार्यालय में उपस्थिति और कार्यों को प्राथमिकता के साथ तय समय पर पूरा करने निर्देश दिए। इसके साथ ही हितग्राहियों को राशन कार्ड, भू स्वामित्व कार्ड, आयुष्मान कार्ड, भूमिहीन किसानों को आर्थिक लाभ, पेंशन भोगियों को तय समय पर पेंशन जैसे विभिन्न विषयों पर भी चर्चा कर सेवाओं को सुदृढ़ करने की बात कही।

भावना बोहरा ने कहा कि जनता की सुविधाओं का ध्यान रखना एवं केंद्र व राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक व्यक्ति को दिलाना और विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं तय समय पर पूरा करना ही हमारा प्राथमिक उद्देश्य है। पांडातराई की जनता से हमने जो वादा किया है और नगर की समृद्धि के लिए हमने जो संकल्प किये हैं उसे पूरा करने के लिए हम कटिबद्ध हैं। आज समीक्षा बैठक में बहुत से महत्वपूर्ण विषयों और विकास कार्यों के संबंध में अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा के दौरान मैनें कई सुझाव एवं दिशा-निर्देश दिए हैं जिससे नगरवासियों की सुविधा सुनिश्चित होगी वहीं विकास कार्यों में तेजी से यहां की जनता को लाभ मिलेगा। हमारा उद्देश्य एवं लक्ष्य स्पष्ट है कि पूर्ण पारदर्शिता के साथ जनता की आकांक्षाओं और क्षेत्र की प्रगति के लिए हम कार्य करें। भ्रष्टाचार को समाप्त कर विकास कार्यों को गति देना जिससे नगरवासियों को सुविधा और योजनाओं का लाभ मिल सके और उनकी उन्नति के साथ हमारे पंडरिया विधानसभा एवं प्रदेश की प्रगति भी सुनिश्चित हो सके। सुशासन के संकल्प के साथ हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाकर काम कर रही है ताकि जनता को सुविधाओं और योजनाओं का पूर्ण लाभ मिले।

भावना बोहरा ने बताया कि प्रदेश में माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में डबल इंजन भाजपा सरकार बनने के बाद से नगर पंचायत पांडातराई में विकास कार्यों, अधोसंरचन निर्माण हेतु 20 करोड़ रुपए से अधिक की स्वीकृति मिली है और कार्य प्रगति पर हैं एवं कई कार्य पूर्ण हो चुके हैं। पांडातराई में उप तहसील की स्थापना केवल एक प्रशासनिक सुविधा नहीं, बल्कि जनता को उनके द्वार पर बेहतर शासन और त्वरित सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। आज नगर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है। नगर वासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पांडातराई बायपास, पांडातराई नगर से फास्टरपुर मार्ग, पोंड़ी-पांडातराई-पंडरिया मार्ग में (एन. एच. 130 ए) हॉफ नदी पर उच्च्चस्तरीय पुल निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली है। आज नगर में प्रयाप्त प्रकाश व्यवस्था के लिए हाई मास्ट लाइट एवं स्ट्रीट लाइट, नगर के प्रमुख चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण,तालाबों का सौन्दर्यीकरण, विद्यालयों में छात्रों के लिए सुविधाओं का विस्तार, सीसी रोड एवं नाली निर्माण, पर्याप्त पेयजल एवं बिजली की आपूर्ति सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम, शेड निर्माण जैसे कई विकास कार्य एवं परियोजनाएं आकार ले रहीं है। इन सभी योजनाओं और विकास कार्यों से ही आज हमारा नगर पंचायत पांडातराई विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है और जनता को भी आर्थिक एवं सुविधाओं का लाभ मिल रहा है जिसके प्रति हम कृतसंकल्पित हैं।

हमें पूरा विश्वास है कि सुशासन की सरकार में हम इन सभी विकास कार्यों एवं जनकल्याण के कार्यों को पूर्ण पारदर्शिता के साथ पूरा करेंगे।जबसे प्रदेश में ट्रिपल इंजन की भाजपा सरकार बनी है विकास कार्यों में तेजी आई है। जनता को योजनाओं का लाभ मिल रहा है और अधोसंरचना निर्माण, व्यावसायिक गतिविधयों को बढ़ावा, किसानों और महिलाओं का आर्थिक सशक्तिकरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ विद्यालयों का उन्नयन और मूलभूत सुविधाओं का निरन्तर विस्तार सुनिश्चित हो रहा है जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

इस अवसर पर बैठक में नगर पंचायत पांडातराई की अध्यक्ष सरिता सोनी , सभी वार्ड के पार्षद, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, सभी विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम पुलिस की सरप्राइज चेकिंग, सुनसान इलाकों में बैठने वालों को दी समझाइश*

Next Post

*16 जून से शाला प्रवेश उत्सव के व्यापक आयोजन के निर्देश, नए शिक्षा सत्र की तैयारियों पर शिक्षा विभाग की हुई अहम बैठक*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।
कवर्धा

मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से धान परिवहन करते 02 व्यक्ति पकड़े गए, 38 क्विंटल धान एवं माजदा वाहन सहित कुल 6.17 लाख रुपये की संपत्ति जप्त।

November 16, 2026
*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*
कवर्धा

*पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र कुमार यादव पहुंचे चौकी पोडी, लंबित प्रकरणों एवं क्षेत्र की आपराधिक गतिविधियों की समीक्षा कर शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश।*

November 16, 2026
*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*
कवर्धा

*कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने बाघामुड़ा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण*

November 15, 2026
*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*
कवर्धा

*जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही, सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेलते 03 आरोपी पकड़े गए।*

November 14, 2026
*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*
कवर्धा

*दीपावली पर्व के दौरान जुआरियों के विरुद्ध कबीरधाम पुलिस की लगातार प्रभावी कार्यवाही।*

November 9, 2026
दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने
कवर्धा

दीपावली के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने

November 8, 2026
Next Post
*16 जून से शाला प्रवेश उत्सव के व्यापक आयोजन के निर्देश, नए शिक्षा सत्र की तैयारियों पर शिक्षा विभाग की हुई अहम बैठक*

*16 जून से शाला प्रवेश उत्सव के व्यापक आयोजन के निर्देश, नए शिक्षा सत्र की तैयारियों पर शिक्षा विभाग की हुई अहम बैठक*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!