पांडातराई सागर साहू वर्तमान में पण्डरिया संभाग अंतर्गत बोडला उपसंभाग भौगोलिक दृष्टि से काफी बडा उपसंभाग है जिसके अंतर्गत 05 वितरण केन्द्र यथा बोडला, पाण्डातराई, तरेगांव जंगल, चिल्फी एवं पोण्डी वितरण केन्द्र आते है तथा 249 ग्रामों के लगभग 35368 उपभोक्ताओं को विद्युत सुविधा उपलब्ध कराई जाती है। क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत संबंधी सुविधा उपलब्ध हो इस हेतु विद्यमान बोडला उपसंभाग के 05 वितरण केन्द्रों में से 02 वितरण केन्द्र यथा पाण्डातराई एवं तरेगांव जंगल को पृथक कर नवीन पाण्डातराई उपसंभाग सृजित किया गया है। उक्त नवीन पाण्डातराई उपसंभाग अंतर्गत 08 नग उपकेन्द्र 16 नग पॉवर ट्रांसफार्मर एवं 1460 नग वितरण ट्रांसफार्मर स्थापित हैं जिसके माध्यम से क्षेत्र 124 ग्रामों के लगभग 19365 उपभोक्ता लाभान्वित होंगें जिसका विवरण निम्नानुसार है:-
बिलिंग एवं स्थापना कार्य बिल सुधार, नये कनेक्शन से संबंधित कार्य सामान्यतः उपसंभाग स्तर पर किये जाते हैं जिससे नवीन पाण्डातराई उपसंभाग के 124 ग्रामों के उपभोक्ताओं हेतु विद्युत संबंधी सुविधा सुनिश्चित होगी।
उक्त कार्य हेतु नवीन उपसंभाग पाण्डातराई में सहायक अभियंता श्रेणी के 01 अधिकारी, 06 कार्यालय सहायक एवं डाटा ऐण्ट्री ऑपरेटर तथा लाईन कार्य हेतु बाह्य स्रोत से 05 लाईन व अन्य
कर्मचारी की स्वीकृति प्राप्त हुआ है।
वाहन: उपसंभाग सृजित होने से ट्रांसफार्मर लाने एवं लगाने हेतु 01 नग वाहन स्वीकृती प्राप्त है जिससे ट्रासफार्मर समय पर बदलना सुनिश्चित हो सकेगा।











