Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, April 23, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के छात्रों का केवीके भ्रमण

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 25, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
नई शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत कृषि महाविद्यालय के छात्रों का केवीके भ्रमण
35
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 24 अगस्त 2025। नई शिक्षा नीति 2020 के तहत संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र, कबीरधाम के प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं ने कृषि विज्ञान केंद्र (केवीके), कबीरधाम का शैक्षणिक भ्रमण किया। इस दौरान छात्रों को कृषि क्षेत्र से जुड़ी नवीनतम गतिविधियों और प्रयोगात्मक कार्यक्रमों की प्रत्यक्ष जानकारी दी गई।

भ्रमण दल का नेतृत्व महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डा. अशोक कुमार कोसरिया एवं अन्य प्राध्यापकों ने किया। इस अवसर पर डा. बी. पी. त्रिपाठी, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केंद्र कबीरधाम सहित विभिन्न विषय विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र की प्रमुख गतिविधियों, बीज उत्पादन कार्यक्रम, उन्नत कृषि पद्धतियों तथा किसानों की आय दोगुनी करने के लिए चलाए जा रहे नवाचारों की विस्तृत जानकारी प्रदान की।

विद्यार्थियों को बताया गया कि कृषि विज्ञान केंद्र न केवल किसानों के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और अनुसंधान का माध्यम है, बल्कि यहां बीज उत्पादन, फसल प्रबंधन, उद्यानिकी, पशुपालन तथा प्रसंस्करण से संबंधित उन्नत तकनीकें भी विकसित एवं प्रदर्शित की जाती हैं।

ज्ञात हो कि नई शिक्षा नीति 2020 को संत कबीर कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र कबीरधाम में शैक्षणिक सत्र 2024-25 से लागू कर दिया गया है। इस नीति के अंतर्गत प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए प्रारंभिक दो सप्ताह का दीक्षारंभ कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। इसमें विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम की रूपरेखा, भविष्य की संभावनाओं, हेंड्स-ऑन ट्रेनिंग, मोटिवेशनल लेक्चर, पर्सनालिटी डेवलपमेंट तथा अनुसंधान और नवाचार के अवसरों के बारे में मार्गदर्शन दिया जाता है।
भ्रमण के दौरान छात्रों ने भी अपने अनुभव साझा किए। विद्यार्थियों ने कहा कि केवीके का यह भ्रमण हमारे लिए बहुत उपयोगी रहा। हमें बीज उत्पादन और आधुनिक कृषि पद्धतियों की गहराई से जानकारी मिली। पुस्तक से जो बातें पढ़ते हैं, उन्हें व्यवहारिक रूप में यहां देखकर बहुत कुछ नया सीखने को मिला। इससे हमारे आत्मविश्वास में भी वृद्धि हुई है।
महाविद्यालय प्रशासन का कहना है कि ऐसे भ्रमण छात्रों को पुस्तक तक सीमित ज्ञान से आगे बढ़कर व्यवहारिक अनुभव प्रदान करते हैं, जिससे वे न केवल कृषि क्षेत्र की बारीकियों को समझ पाते हैं बल्कि अपने भविष्य के कैरियर को भी मजबूत दिशा दे पाते हैं।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने जिला पुलिस की क्राइम मीटिंग में दिए निर्देश — लंबित प्रकरणों का त्वरित निराकरण करें, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई होगी*

Next Post

महतारी वंदन योजना से सरोज बनी आत्मनिर्भर, इस वर्ष तीज का पर्व बना खास

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)*
कवर्धा

*स्वामी विवेकानंद एकेडमी: लक्ष्य प्राप्ति हेतु निरंतर अभ्यास एवं सकारात्मक सोच आवश्यक – पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह (IPS)*

April 22, 2026
*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस द्वारा “तनाव प्रबंधन” विषय पर प्रेरणादायक अतिथि व्याख्यान का सफल आयोजन*

April 21, 2026
कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश
कवर्धा

कबीरधाम पुलिस की सख्त अपराध समीक्षा बैठक संपन्न, अपराधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति, अवैध गतिविधियों पर लगातार प्रहार के निर्देश

April 20, 2026
*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*
कवर्धा

*विशेषज्ञों ने बच्चों में टाइप 1 डायबिटीज की समय से पहचान और उपचार के बताए तरीके*

April 18, 2026
*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*
कवर्धा

*हनुमान जी महाराज की मूर्ति से मुकुट चोरी का त्वरित खुलासा: कबीरधाम पुलिस ने FIR होने के 6 घंटे के भीतर 3 आरोपियो को किया गिरफ्तार, मुकुट भी बरामद*

April 18, 2026
*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*
कवर्धा

*आईपीएल में ऑनलाइन सट्टा खेलने वालों पर कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्यवाही, दो आरोपी गिरफ्तार, मोबाईल जब्त*

April 15, 2026
Next Post
महतारी वंदन योजना से सरोज बनी आत्मनिर्भर, इस वर्ष तीज का पर्व बना खास

महतारी वंदन योजना से सरोज बनी आत्मनिर्भर, इस वर्ष तीज का पर्व बना खास

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!