Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, March 31, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*व्यापम की सब इंजीनियर परीक्षा 20 जुलाई को* *शहर के 17 केन्द्रों में शामिल होंगे 6 हजार परीक्षार्थी* *कलेक्टर ने आब्जर्वरों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश*

*नकल रोकने और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम* *दो घंटा पहले बुलाया गया परीक्षार्थियों को*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
July 20, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*व्यापम की सब इंजीनियर परीक्षा 20 जुलाई को*  *शहर के 17 केन्द्रों में शामिल होंगे 6 हजार परीक्षार्थी*  *कलेक्टर ने आब्जर्वरों की बैठक लेकर दिए दिशा-निर्देश*
10
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*प्रधान संपादक जनता का अधिकार राज सोनी मुंगेली*

बिलासपुर, 19 जुलाई 2025/ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापम )द्वारा आयोजित सब इंजीनियर प्रवेश परीक्षा कल 20 जुलाई को आयोजित होगी। बिलासपुर शहर में इसके लिए 17 स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं । इन केंद्रों में 5,987 परीक्षार्थी शामिल होंगे। यह परीक्षा जल संसाधन विभाग के सिविल और ई एंड एम शाखा में सब इंजीनियर पदों की भर्ती लिए आयोजित की जा रही है। परीक्षा एक ही पाली में सवेरे 10 बजे से दोपहर 12.15 बजे तक संपन्न होगी। परीक्षा की संपूर्ण तैयारी पूर्ण कर ली गई है। नकल एवं अन्य अनुचित सामग्री के इस्तेमाल को रोकने सहित सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने इस क्रम में आज परीक्षा आब्जर्वरों की मंथन सभाकक्ष में बैठक ली। उन्हें व्यापम के नए निर्देशों की एक बार फिर से उन्हें जानकारी देकर उनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा है। बिलासा गुड़ी में भी ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को ब्रीफ किया गया। प्रत्येक केंद्र में जैमर सुरक्षा होगी। पुरुष के साथ महिला पुलिस कर्मी भी तैनात होंगे। बगैर तलाशी के किसी को भी केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
व्यापम द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार परीक्षा केन्द्र में प्रवेश के पूर्व अभ्यार्थियों के हैण्डहेल्ड मेटल डिटेक्टर से हाथों से तलाशी( फ्रिसकिंग) किया जावें। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र में एक पुरुष एवं एक महिला पुलिस कर्मी से यह फ्रिसकिंग का कार्य किया जावे। वे पुलिस कर्मी परीक्षा प्रारंभ होने के पूर्व ढाई घंटा पूर्व अनिवार्य रूप से परीक्षा केन्द्र में अपनी उपस्थिति देवें। महिला अभ्यार्थियों की फ्रिसकिंग का कार्य महिला पुलिस कर्मी से ही कराया जावे। परीक्षा प्रारंभ होने के बाद इन दोनों पुलिस कर्मी में से एक-एक पुलिस कर्मी बारी-बारी से परीक्षा केन्द्र के परिसर एवं परीक्षा केन्द्र के बाहर का निरीक्षण करते रहें ताकि कोई संदिग्ध गतिविधि न हो सके।
व्यापम द्वारा परीक्षार्थियों के लिए इस प्रकार निर्देश जारी किया गया है। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के कम से कम 2 घंटा पूर्व परीक्षा केन्द्र में पहुंचे ताकि उनका फ्रिसकिंग एवं सत्यापन किया जा सके। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के 15 मिनट पूर्व परीक्षा केन्द्र का मुख्य द्वार बंद कर दिया जावे। उदाहरण के लिए यदि कोई परीक्षा 10 बजे से प्रारंभ हो रहा है तो मुख्य द्वार प्रातः 09.45 बजे बंद कर दिया जावे। हल्के रंग के आधी बाही वाले कपडे पहनकर परीक्षा देने आये। निर्देश में कहा गया है कि फुटवियर के रूप में चप्पल पहने। कान में किसी भी प्रकार का आभूषण धारण करना वर्जित है। परीक्षार्थी परीक्षा प्रारंभ होने के पहले आधा घंटा में एवं परीक्षा समाप्ति के आखिरी आधा घंटा में परीक्षा केन्द्र से बाहर जाना वर्जित है। परीक्षा कक्ष में किसी प्रकार का संचार उपकरण, इलेक्ट्रिानिक उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक घडी, पर्स, पाऊच, स्कार्फ, बेल्ट, टोपी आदि ले जाना पूर्णतः वर्जित है। उपरोक्त निर्देशों का पूर्णतः पालन किया जाना है।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

दृष्टि एवं श्रवण बाधित बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिया मानवीयता का उदाहरण

Next Post

*हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
*हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान*

*हांथ में कांवड़, मन में छत्तीसगढ़ की सुख-शांति और समृद्धि की भावना के साथ पंडरिया विधायक ने अमरकंटक से भोरमदेव मंदिर तक 151 किलोमीटर पदयात्रा के लिए किया प्रस्थान*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!