Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*हनुमान जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल*

*जनप्रतिनिधियों के साथ खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचे,प्रदेश सहित जिलेवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 12, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*हनुमान जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल*
24
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 12 अप्रैल 2025।
हनुमान जयंती के पावन अवसर पर आज छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक व आस्था के प्रमुख केंद्र खेड़ापति हनुमान मंदिर पहुंचकर विशेष पूजा-अर्चना की। उन्होंने श्रद्धा और भक्ति के साथ मंदिर में महाआरती में शामिल हुए तथा प्रदेश सहित जिलेवासियों की सुख-शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की कामना की।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री के साथ जिले के प्रमुख जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, उपाध्यक्ष श्री कैलाश चंद्रवंशी, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित अनेक पार्षद एवं गणमान्य नागरिकों ने भी हनुमानजी की आराधना में भाग लिया और पूजा-अर्चना कर प्रदेश के कल्याण के लिए प्रार्थना की।

पूजा-पाठ के बाद मंदिर परिसर में विशेष महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भी शामिल हुए। महाआरती के दौरान पूरा मंदिर परिसर जय बजरंग बली के जयकारों से गूंज उठा और भक्तिभाव से वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से ओतप्रोत हो गया।

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने उपस्थित श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि हनुमानजी की आराधना से शक्ति, साहस और संकल्प की भावना प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि खेड़ापति हनुमान मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि जनआस्था का प्रतीक है, जहां श्रद्धालुजन आकर आत्मिक शांति का अनुभव करते हैं। उन्होंने सभी को हनुमान जयंती की शुभकामनाएं दीं और प्रदेश में सद्भाव, शांति और विकास की भावना को मजबूत बनाए रखने का आह्वान किया।

हनुमान जयंती के इस पावन पर्व पर मंदिर परिसर में दिनभर धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण का आयोजन चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। स्थानीय प्रशासन एवं मंदिर समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए समुचित व्यवस्था की गई थी।

उल्लेखनीय है कि कबीरधाम जिले का खेड़ापति हनुमान मंदिर जनआस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है, जहां प्रत्येक मंगलवार एवं विशेष पर्वों पर दूर-दूर से श्रद्धालु दर्शन करने आते हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

*स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा की दिशा में प्रशासनिक पहल: नवीन बाजार होगा सुव्यवस्थित*

Next Post

गुरु ही जीव के वास्तविक कर्णधार: सुश्री गोपीकेश्वरी

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*
कवर्धा

*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*

February 9, 2026
Next Post
गुरु ही जीव के वास्तविक कर्णधार: सुश्री गोपीकेश्वरी

गुरु ही जीव के वास्तविक कर्णधार: सुश्री गोपीकेश्वरी

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!