Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 11, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा की दिशा में प्रशासनिक पहल: नवीन बाजार होगा सुव्यवस्थित*

*नवीन बाजार के चिकन-मछली,मटन बाजार कोट्रांसपोर्ट नगर के पास व्यवस्थापन के लिए कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
April 12, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा की दिशा में प्रशासनिक पहल: नवीन बाजार होगा सुव्यवस्थित*
22
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 12 अप्रैल 2025। स्वच्छ, सुंदर और विकसित कवर्धा की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने आज शनिवार सुबह कवर्धा नगर के सबसे बड़े नवीन बाजार का निरीक्षण किया और बाजार को सुव्यवस्थित करने हेतु अनेक निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कलेक्टर को पालिका की भावी योजनाओं से अवगत कराया। कलेक्टर ने बाजार में सुगठित ढंग से दुकानों की व्यवस्था, आमजन को यातायात जाम से राहत दिलाने के लिए मछली, चिकन व मटन मार्केट को नवीन बाजार से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर स्थानांतरित करने की योजना तैयार करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। इसके साथ ही उन्होंने नवीन बाजार के मुख्य द्वार का निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने और बंद दुकानों को चालू कराने के लिए भी आवश्यक निर्देश दिए। कलेक्टर ने निरीक्षण के दौरान बाजार क्षेत्र को धूल मुक्त करने के लिए रोड के किनारे को सीसी या पेवर लगाने की कार्य योजना बनाने के लिए निर्देशित भी किए।

कलेक्टर श्री वर्मा ने निरीक्षण के दौरान बाजार के प्रत्येक मार्ग का अवलोकन किया और वहां उपस्थित नागरिकों से बाजार में होने वाली समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु पालिका अधिकारियों को सतर्कता से कार्य करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के समय वार्ड पार्षद श्री सुनील साहू, श्री दुर्गेश अवस्थी, कवर्धा एसडीएम श्री मुकेश रावटे, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री रोहित साहू, तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

*व्यापारियों के साथ हुई बैठक में उभरे उपयोगी सुझाव*

गौरतलब है कि एक दिन पूर्व शुक्रवार को कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा एवं पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर विकास के उद्देश्य से व्यापारियों के साथ संयुक्त बैठक आयोजित की थी। बैठक में व्यापारियों से शहर के सौंदर्यीकरण और स्वच्छता के लिए सुझाव आमंत्रित किए गए, जिनमें से कई महत्वपूर्ण सुझावों को गंभीरता से संज्ञान में लिया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि कवर्धा हमारा शहर है और इसे सुंदर तथा स्वच्छ बनाना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण किया जा रहा है तथा प्रमुख मार्गों की नालियों की सफाई पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को निर्देशित किया कि कोई भी सफाईकर्मी सड़क का कचरा नालियों में न डाले, अन्यथा उनके विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी। साथ ही नागरिकों से अपील की कि वे स्वच्छता के प्रति जागरूक रहें और अपने स्तर से भी योगदान दें।

*पालिका अध्यक्ष ने मांगा जनसहयोग*

नगर पालिका अध्यक्ष श्री चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुव्यवस्थित बनाने में व्यापारियों द्वारा दिए गए सुझाव अत्यंत उपयोगी हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी सुझावों पर गंभीरता से अमल किया जाएगा। उन्होंने नागरिकों से अनुरोध किया कि नालियों पर कचरा न फेंके और नालियों के ऊपर बने अवैध चबूतरों को स्वयं हटाएं, ताकि समय पर साफ-सफाई संभव हो सके।

ShareSendTweet
Previous Post

सुशासन तिहार अंतर्गत नगर में लोगों ने किया आवेदन*

Next Post

*हनुमान जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*
कवर्धा

*ऑनलाइन सट्टा जुआ पर कबीरधाम पुलिस का प्रहार*

February 9, 2026
Next Post
*हनुमान जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल*

*हनुमान जयंती पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने की विशेष पूजा-अर्चना, महाआरती में हुए शामिल*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!