Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Friday, February 13, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*खप्पर यात्रा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा शाम 5 बजे फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। मार्च का उद्देश्य नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना तथा समाज-विरोधी तत्वों को स्पष्ट चेतावनी*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
September 29, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*खप्पर यात्रा के दौरान शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा शाम 5 बजे फ्लैग मार्च निकाला जाएगा। मार्च का उद्देश्य नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना तथा समाज-विरोधी तत्वों को स्पष्ट चेतावनी*
51
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा अष्टमी की मध्यरात्रि को आयोजित होने वाली पारंपरिक खप्पर यात्रा के सफल, शांतिपूर्ण और सुरक्षित संचालन के लिए पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेंद्र सिंह (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल एवं पंकज पटेल के नेतृत्व में कबीरधाम पुलिस ने व्यापक सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्थाएँ अंतिम रूप दे दी हैं। यह धार्मिक परंपरा जिले की आस्था का महत्वपूर्ण अंग है और भारी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल होते हैं, इसलिए प्रशासन ने यात्रा को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने हेतु सख्त प्रबंध किए हैं।

आज प्रातः 11 बजे थाना कोतवाली में खप्पर यात्रा आयोजित करने वाली समितियों — मां दंतेश्वरी मंदिर, मां चंडी मंदिर और मां परमेश्वरी मंदिर — के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस और मंदिर समितियों के बीच समन्वय, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के निर्देश तय किए गए। बैठक में स्पष्ट रूप से निर्णय लिया गया कि खप्पर यात्रा पूर्वनिर्धारित समय और निर्धारित मार्ग के अनुसार ही निकलेगी। निर्धारित समय इस प्रकार है:
• मां दंतेश्वरी मंदिर से रात्रि 12.25 बजे खप्पर प्रस्थान।
• मां चंडी मंदिर से रात्रि 12.35 बजे खप्पर प्रस्थान।
• मां परमेश्वरी मंदिर से रात्रि 12.50 बजे खप्पर प्रस्थान।

यात्रा में शांति और कानून व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस द्वारा शाम 5 बजे फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का उद्देश्य नागरिकों और श्रद्धालुओं को सुरक्षा का भरोसा दिलाना तथा समाज-विरोधी तत्वों को स्पष्ट चेतावनी देना था। पुलिस प्रशासन द्वारा कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था लागू की गई है।

*सुरक्षा तैनाती व निगरानी व्यवस्था:*
• यात्रा के दौरान कुल 300 जिला पुलिस एवं सशस्त्र पुलिस बल तैनात रहेंगे।
• विवेकानंद अकादमी, NCC, NSS, सीनियर स्काउट-गाइड्स और रोवर-रेंजर्स के लगभग 250 से अधिक वॉलेंटियर्स पुलिस प्रशासन के सहयोग में काम करेंगे।
• पुलिस द्वारा यात्रा मार्ग और भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर सतत निगरानी हेतु CCTV कैमरे लगाए जाएंगे तथा आवश्यकतानुसार एयर ड्रोन कैमरों से हवाई निगरानी भी की जाएगी।
• कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सतत नियंत्रण बनाए रखने के लिए अतिरिक्त छावनी, मोर्चे और रैपिड रिस्पॉन्स टीमें तैनात रहेंगी।

*सख्त चेतावनी:*
कबीरधाम पुलिस स्पष्ट रूप से चेतावनी देती है कि यात्रा के दौरान यदि कोई भी व्यक्ति अव्यवस्था फैलाने, मारपीट करने, हुड़दंग करने या शांति भंग करने की कोशिश करेगा तो उसके विरुद्ध त्वरित और सख्त कानूनी कार्यवाही की जाएगी। ऐसे व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा और किसी भी प्रकार की गुंडागर्दी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

*यातायात व पार्किंग निर्देश:*
कवर्धा शहर सिल्क बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वाहनों की पार्किंग व्यवस्था इस प्रकार तय की गई है। कृपया सभी वाहन चालक अनिवार्य रूप से इन स्थानों पर ही वाहन खड़ा करें, आगे जाने की अनुमति नहीं होगी।

1. पोड़ी रोड से आने वाले वाहन – ट्रांसपोर्ट नगर एवं भोरमदेव तिराहा के पास पार्किंग।
2. रायपुर रोड से आने वाले वाहन – होंडा शोरूम के पास पार्किंग।
3. लोहारा रोड से आने वाले वाहन – सुनीत बाजार के सामने खाली प्लॉट।
4. लालपुर रोड से आने वाले वाहन – कलेक्टोरेट के सामने भोजली तालाब से लगे खाली मैदान।
5. भोरमदेव रोड से आने वाले वाहन – समनापुर तिराहा।

इन निर्धारित पार्किंग स्थलों से आगे किसी भी वाहन को प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

*खप्पर यात्रा मार्ग को रात 8 बजे के बाद से नो-व्हीकल जोन घोषित कर दिया जाएगा। इस दौरान यात्रा मार्ग पर किसी भी प्रकार के वाहन का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।*

कबीरधाम पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं नागरिकों से अपील करती है कि वे यातायात नियमों और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करें, सहयोग करें और धार्मिक आस्था के इस पर्व को शांति, अनुशासन एवं सौहार्द के साथ संपन्न कराएं।

ShareSendTweet
Previous Post

*वन विभाग की कार्यवाही, अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त*

Next Post

*सुषमा सोनी को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा बनाए जाने पर राजनंदगांव महिला शाखा स्वर्णकार समाज द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दिया गया वही साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्यवाही*

February 13, 2026
*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*
कवर्धा

*IG बालाजी राव सोमावार का संदेश, पुलिस केवल कानून नहीं बल्कि सामाजिक विकास की भागीदार*

February 10, 2026
*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*
कवर्धा

*आई जी राजनांदगांव ने की कबीरधाम पुलिसिंग की समीक्षा, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के निर्देश दिए*

February 10, 2026
*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*
कवर्धा

*राजनांदगांव रेंज के नवपदस्थ पुलिस महानिरीक्षक बालाजी राव सोमवार द्वारा*

February 10, 2026
*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*
कवर्धा

*मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना: 10 फरवरी को 251 जोड़े वैवाहिक परिणय सूत्र में बंधकर नए जीवन की करेंगे शुरुआत*

February 9, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
Next Post
*सुषमा सोनी को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा बनाए जाने पर राजनंदगांव महिला शाखा स्वर्णकार समाज द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दिया गया वही साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया*

*सुषमा सोनी को स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष महिला शाखा बनाए जाने पर राजनंदगांव महिला शाखा स्वर्णकार समाज द्वारा बधाई और शुभकामनाएं दिया गया वही साथ ही भंडारे का आयोजन भी किया गया*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!