Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Monday, December 1, 2025
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ‘‘योग संगम, हरित योग’’ थीम पर योगाभ्यास आयोजित*

*योग से ही स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन संभव: उपमुख्यमंत्री* *उपमुख्यमंत्री, विधायक, कलेक्टर-एसपी एवं बड़ी संख्या में लोगों ने सामूहिक रूप से किया योगाभ्यास*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 21, 2025
in मुंगेली, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ‘‘योग संगम, हरित योग’’ थीम पर योगाभ्यास आयोजित*
56
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

1000007580 1000007580*मुंगेली राजकुमार सोनी गोपाल सोनी जनता का अधिकार*

मुंगेली 21 जून 2025// अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित आदर्श कृषि उपज मंडी परिसर में ‘‘योग संगम, हरित योग’’ की थीम पर जिला स्तरीय योगाभ्यास का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री श्रीकांत पाण्डेय, कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार, पुलिस अधीक्षक श्री भोजराम पटेल, वनमंडलाधिकारी श्री अभिनव कुमार, अतिरिक्त कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पाण्डेय तिवारी, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पाण्डेय, अपर कलेक्टर श्री जी.एल. यादव एवं श्रीमती मेनका प्रधान, मुंगेली एसडीएम श्रीमती पार्वती पटेल, नगर पालिका मुंगेली के अध्यक्ष श्री रोहित शुक्ला, उपाध्यक्ष श्री जयप्रकाश मिश्रा सहित जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य नागरिक, वरिष्ठजन, पत्रकारगण और बड़ी संख्या में लोगों ने एक साथ सामूहिक रूप से योग के विभिन्न आसनों में योगाभ्यास किया। योगाचार्य श्री विवेक केशरवानी एवं पुरुषोत्तम जायसवाल द्वारा प्राणायाम सहित योग की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण दिया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि मैं आप सभी को योग दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। आज की भाग दौड़ भरी जिंदगी में स्वस्थ तन और मन के लिए योग बहुत जरूरी है। योग से ही स्वस्थ, संतुलित और अनुशासित जीवन संभव है। आज पूरा देश योग की दिशा में प्राथमिकता देते हुए कार्य कर रहा है। आप स्वस्थ और प्रसन्न रहने, शारीरिक और मानसिक रूप से मजबूत करने योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। मुंगेली विधायक श्री मोहले ने कहा कि योग करने से हमे शांति और आत्मसंतुष्टि मिलती है और हम विभिन्न रोग एवं विकारों से दूर रहते है। उन्होंने योग दिवस पर भव्य कार्यक्रम के लिए जिला प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया।
कलेक्टर ने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में आज योग स्वस्थ भारत की दिशा में एक नई क्रांति लाया है। उन्होंने योग के महत्व को बताते हुए बच्चों एवं बड़ों को योग करने प्रेरित किया। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रभाकर पांडेय ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के समापन में योग प्रशिक्षकों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र,छात्राएं और आमजन मौजूद रहे।

*‘‘एक पेड़ मां के नाम’’ किया गया पौधरोपण*

सामूहिक योगाभ्यास के उपरांत उपज मंडी परिसर में ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत पौधारोपण किया गया। ‘‘जल, वन, जन एक प्राकृतिक प्रबंधन’’ की थीम पर उप मुख्यमंत्री श्री साव श्री साव ने बहेरा के पौधे का रोपण किया और पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन का संदेश दिया। उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण को एक अभिनव पहल बताया और आमजनों को अधिक से अधिक पौधे लगाने प्रेरित किया। विधायक मोहले ने पीपल, जिला पंचायत अध्यक्ष ने बहेरा, कलेक्टर ने नीम, पुलिस अधीक्षक ने करंज, जिला पंचायत सीईओ ने आम और अन्य जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न प्रजाति के पौधों का रोपण कर आमजनों को ‘‘एक पेड़ मॉ के नाम’’ के तहत पौधे लगाने प्रोत्साहित किया।

ShareSendTweet
Previous Post

*योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है : भावना बोहरा*

Next Post

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखार कर अपने हाथों से पहनाई चरण पादुका*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*नकली शराब नेटवर्क के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों तक पहुँची पुलिस झारखंड के जमशेदपुर से 2 और आरोपी गिरफ्तार*
कवर्धा

*नकली शराब नेटवर्क के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों तक पहुँची पुलिस झारखंड के जमशेदपुर से 2 और आरोपी गिरफ्तार*

November 30, 2025
*प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री टंक राम वर्मा*
रायपुर

*प्रदेश में हो रहे चहुमुखी विकाश का हर वर्ग को मिल रहा है लाभ-मंत्री टंक राम वर्मा*

November 29, 2025
*त्रुटि सुधार न करने पर 2742 समितियों के पंजीयन आवेदन निरस्त*  *सुंदर विहार कॉलोनी दुर्ग का पंजीयन रद्द*
रायपुर

*त्रुटि सुधार न करने पर 2742 समितियों के पंजीयन आवेदन निरस्त* *सुंदर विहार कॉलोनी दुर्ग का पंजीयन रद्द*

November 29, 2025
रतनपुर में पांच दिसम्बर को होगा सन्तों का समागम स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का जन्म दिवस धूम धाम से मनाने का लिया गया निर्णय
छत्तीसगढ़

रतनपुर में पांच दिसम्बर को होगा सन्तों का समागम स्वामी स्वदेशानंद ब्रह्म गिरि महाराज का जन्म दिवस धूम धाम से मनाने का लिया गया निर्णय

November 28, 2025
*कबीरधाम पुलिस द्वारा नवजात शिशु की हत्या के जघन्य अपराध का खुलासा*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस द्वारा नवजात शिशु की हत्या के जघन्य अपराध का खुलासा*

November 26, 2025
*उपमुख्यमंत्री ने मतदान केंद्र पहुंचकर भरा अपना एसआईआर का फॉर्म*  *एसआईआर के संबंध में लोगों को दी जानकारी*
कवर्धा

*उपमुख्यमंत्री ने मतदान केंद्र पहुंचकर भरा अपना एसआईआर का फॉर्म* *एसआईआर के संबंध में लोगों को दी जानकारी*

November 26, 2025
Next Post
*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखार कर अपने हाथों से पहनाई चरण पादुका*

*पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने तेंदूपत्ता संग्राहक महिलाओं के पैर पखार कर अपने हाथों से पहनाई चरण पादुका*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In