Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, April 5, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है : भावना बोहरा*

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पंडरिया में आयोजित सामूहिक योगाभ्यास में शामिल हुईं पंडरिया विधायक भावना बोहरा*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 21, 2025
in छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*योग भारतीय संस्कृति का अमूल्य उपहार है, जो पूरी दुनिया को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक कर रहा है : भावना बोहरा*
62
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

*पंडरिया पवन यादव जनता का अधिकार*

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की पहल से पूरे विश्व में 21 जून को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में पूरे विश्व में मनाया गया। इस अवसर पर नगर पालिका परिषद पंडरिया द्वारा सामुदायिक भवन परिसर,पंडरिया में “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम के आयोजन में पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुई और नगरवासियों के साथ योगाभ्यास किया। इस दौरान भावना बोहरा व सभी जनप्रतिनिधियों ने नगर पालिका परिसर में पौधरोपण भी किया।

इस अवसर पर भावना बोहरा ने सभी को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हम सभी को भी भारत की प्राचीन सभ्यता को आगे बढ़ाने मे अपनी भूमिका निभाएं और इस परंपरा को आत्मसात कर एक स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ते हुए स्वस्थ भारत का निर्माण करें तभी यह दिन सार्थक होगा। योग केवल हमें शारीरिक ही नहीं बल्कि बौध्दिक एवं मानसिक रूप से भी मजबूत बनाता है। यह हमारी सांस्कृतिक विरासत का वह अमूल्य धन है जिसके माध्यम से करोड़ों लोग एक स्वस्थ एवं बेहतर जीवनशैली से जुड़ रहें हैं। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के अथक प्रयासों से आज पूरा विश्व भारतीय संस्कृति के इस विरासत को अपनाकर स्वस्थ जीवन का अनुभव कर रहें हैं। इस वर्ष “योग फॉर-वन अर्थ वन वन हेल्थ” के उद्देश्य के साथ अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर योग दिवस समान्य जा रहा है। इसका उद्देश्य हमें अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग व जागरूक बनने के साथ ही हमारी प्रकृति और पर्यावरण की सुरक्षा व संरक्षण के लिए भी प्रेरित करता है। जिस प्रकार हम अपने स्वास्थ्य की चिंता करते हैं उसी प्रकार हमें अपने पर्यावरण व अपने आस-पास में स्वच्छता बनाए रखने का सन्देश देता है जिससे हम अपनी पृथ्वी को भी स्वस्थ बनाएं और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ समाज के साथ ही स्वस्थ पर्यावरण की सौगात भी दे सकें।

उन्होंने आगे कहा कि यह हम सभी भारतीयों के लिए एक गौरवशाली दिन है कि भारतीय सभ्यता का आज पूरे विश्व मे प्रसार हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस हमें बताता है कि योग हमारे शरीर के लिए जरूरी है। योगाभ्यास तनाव को दूर करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। यह रोगों से लड़ने की क्षमता बढ़ाता है और एक स्वस्थ जीवन जीने की राह दिखाता है। नियमित योग करने से न केवल शारीरिक बल्कि मानसिक स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। योग केवल एक व्यायाम नहीं, बल्कि हमारे शरीर, मन और आत्मा को संतुलित करने का तरीका है। यह हमें स्वस्थ, तनावमुक्त और ऊर्जावान बनाता है। आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में योग मानसिक शांति और स्वास्थ्य के लिए वरदान है। इस साल की थीम है कि “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग”, यानी खुद के साथ समाज को भी स्वस्थ बनाना है। हमें योग को सिर्फ एक दिन नहीं, बल्कि हर दिन की आदत बनाना चाहिए।

इस अवसर पर नगर पालिका पंडरिया की अध्यक्ष मंजुला देवी कुर्रे जी, उपाध्यक्ष सुमित तिवारी जी, जनपद पंचायत पंडरिया की अध्यक्ष नंदिनी साहू, उपाध्यक्ष छत्रकिशोर तिवारी, पार्षद व जनपद सदस्य, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका पंडरिया के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

Next Post

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ‘‘योग संगम, हरित योग’’ थीम पर योगाभ्यास आयोजित*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*
छत्तीसगढ़

*गंगरेल नौकायान उत्सव: महानदी रिवर बोट चैंपियनशिप का भव्य आयोजन, धमतरी में रचा गया इतिहास*

March 23, 2026
*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*
छत्तीसगढ़

*बस्तर हेरिटेज मैराथन 2026* *9,800 से अधिक धावकों के साथ रचा इतिहास, वैश्विक मंच पर चमका बस्तर*

March 22, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*
छत्तीसगढ़

*अमित शाह ने देखा बस्तर की जनजातीय विरासत का वैभव, विजेता दलों से मिलकर बढ़ाया उत्साह*

February 9, 2026
*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*
छत्तीसगढ़

*बेलतरा महोत्सव क्षेत्र की सांस्कृतिक पहचान और विकास का सशक्त प्रतीक- स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल*

January 18, 2026
*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*
छत्तीसगढ़

*स्वामी स्वदेशानंद ने नेपाल में किया केन्द्रीय कार्यालय का उद्घाटन*

January 15, 2026
Next Post
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ‘‘योग संगम, हरित योग’’ थीम पर योगाभ्यास आयोजित*

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस: ‘‘योग संगम, हरित योग’’ थीम पर योगाभ्यास आयोजित*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!