Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Thursday, February 5, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*

*पशुओं का आपरेशन कर किया गया ईलाज*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
January 11, 2026
in मुंगेली
Reading Time: 1 min read
0
*मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन*
74
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

मुंगेली, कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देशनुसार, विकासखंड लोरमी के ग्राम पंचायत मोहनपुर में वत्स रैली सह बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। उप संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं डॉ. आर.एम. त्रिपाठी ने बताया कि शिविर में 32 पशुपालकों को कृमिनाशक, किलनीनाशक एवं अन्य आवश्यक दवाओं का वितरण किया गया। शिविर में ठंड के मौसम में पशुओं में होने वाली सामान्य समस्या झनकहा (स्ट्रिंग हाल्ट) से पीड़ित 7 पशुओं का सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर उपचार किया गया। इस ऑपरेशन के पश्चात पशु तत्काल सामान्य रूप से चलने लगते हैं। इस दौरान कुठेलाटोला के सेवक राम, आछीडोगरी के सोनू व बोधन और आछीडोगरी के जनकु के पशुओं का स्ट्रिंग हाल्ट ऑपरेशन किया गया। इसके अतिरिक्त ग्राम मोहनपुर निवासी लोकनाथ पिता जिया राम साहू के एक बैल के गले में हुए मस्से का भी शिविर में सफलतापूर्वक ऑपरेशन किया गया।

शिविर के अंतर्गत कृत्रिम गर्भाधान से उत्पन्न वत्सों की प्रदर्शनी सह काफ रैली का आयोजन किया गया, जिसमें पशुपालकों द्वारा विभिन्न नस्लों के कुल 47 संकर वत्स प्रदर्शनी हेतु प्रस्तुत किए गए, जिनका निरीक्षण किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों एवं पशुपालकों की सहभागिता रही। इस अवसर पर ग्रामीणों को कृत्रिम गर्भाधान के लाभों की जानकारी दी गई तथा सेक्स सॉर्टेड सीमेन के माध्यम से केवल बछिया के जन्म की संभावनाओं को बताते हुए इसे अपनाने की अपील की गई। कार्यक्रम में पशुधन विकास विभाग के डॉ. शिव पटेल (विकासखंड प्रभारी), डॉ. ओम प्रकाश बघेल (क्षेत्रीय पशु चिकित्सक, डिंडोरी), डॉ. प्रमोद नामदेव (पशु चिकित्सक, लोरमी), क्षेत्र अधिकारी शुभेंद्र राजपूत, सुनील बंजारे, चल चिकित्सा इकाई से डॉ. दुष्यंत ध्रुव, कौशल यादव, ओम शर्मा तथा कृत्रिम गर्भाधान कार्यकर्ता सिराती साहू, लक्की साहू, गोपाल श्रीवास्तव एवं दीपेश साहू उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन से क्षेत्र के पशुपालकों में पशुपालन के प्रति जागरूकता एवं उत्साह देखने को मिला।

ShareSendTweet
Previous Post

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना बोड़ला क्षेत्र में दो अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार*

Next Post

*स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*
मुंगेली

*मुंगेली के 200 विद्यार्थियों को कराया गया जंगल सफारी अध्ययन भ्रमण*

January 30, 2026
*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*
मुंगेली

*जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश*

December 30, 2025
*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*
छत्तीसगढ़

*भारत को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए हमे स्वदेशी अपनाना होगा जिसके लिए हम प्रदेशवासी संकल्पित है- पुन्नूलाल मोहले*

December 8, 2025
*राष्ट्रीय स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम आयोजन दीपावली मिलन समारोह मुंगेली*
छत्तीसगढ़

*राष्ट्रीय स्वर्णकार भारती सेवा संस्थान छत्तीसगढ़ प्रांत के प्रथम आयोजन दीपावली मिलन समारोह मुंगेली*

October 30, 2025
*वन विभाग की कार्यवाही, अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त*
छत्तीसगढ़

*वन विभाग की कार्यवाही, अवैध उत्खनन करते हुए डोजर (ट्रैक्टर) जब्त*

September 29, 2025
*सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा समर्थन – सतनामी समाज*
बिलासपुर

*सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने वालों को नहीं मिलेगा समर्थन – सतनामी समाज*

September 4, 2025
Next Post
*स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान*

*स्वामी विवेकानंद जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया नमन, युवाओं से राष्ट्र निर्माण में आगे आने का आह्वान*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!