Janta Ka Adhikar
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Tuesday, August 5, 2025
  • Login
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में भव्य ‘‘योग संगम’’, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित हजारों नागरिकों ने लिया भाग, ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
June 21, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कवर्धा में भव्य ‘‘योग संगम’’, उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा सहित हजारों नागरिकों ने लिया भाग, ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया*
65
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter
http://jantakaadhikar.com/wp-content/uploads/2025/06/VID-20250621-WA0062.mp4

IMG 20250621 WA0034 IMG 20250621 WA0031 *संपादक अतुल सोनी जनता का अधिकार*

कवर्धा, 21 जून 2025। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को कबीरधाम जिले में विशेष उत्साह और श्रद्धा के साथ ‘‘योग संगम’’ और ‘‘हरित योग’’ थीम पर जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कवर्धा के पी.जी. कॉलेज डोम परिसर में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया और हजारों की संख्या में उपस्थित नागरिकों, विद्यार्थियों तथा जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास कर सभी को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने योग से निरोग रहते हुए नियमित योगाभ्यास, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और नशा मुक्ति की शपथ दिलाई।

*उपमुख्यमंत्री ने दिया भारत की सांस्कृतिक विरासत को आत्मसात करने का संदेश*

इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि योग भारत की अमूल्य प्राचीन परंपरा है, जो आज संपूर्ण विश्व में स्वीकार की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों से आज योग को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली रही है, और प्रत्येक वर्ष 21 जून को विश्वभर में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। उन्होंने योग को जीवन का हिस्सा बनाकर मानसिक शांति, आत्मबल और सकारात्मकता को बढ़ावा देने की अपील की। इससे पहले उपमुख्यमंत्री श्री शर्मा सहित मुख्य अतिथियो ने दीप प्रज्ज्वलित कर योग अभ्यास आयोजन का विधिवत शुभारंभ किया।

*योगाभ्यास का मार्गदर्शन विशेषज्ञ प्रशिक्षकों द्वारा*

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित जनसमूह को पतंजलि योग पीठ के जिला प्रशिक्षक श्री सुरेश चन्द्रवंशी के नेतृत्व में योगाभ्यास कराया गया। उनके साथ आयुर्वेद विभाग के अनुभवी योग प्रशिक्षकों ने भी विभिन्न योगासनों और प्राणायाम की तकनीकों का अभ्यास करवाया। प्रशिक्षकों ने सरल और प्रभावशाली तरीके से सूर्य नमस्कार, ताड़ासन, भुजंगासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम, कपालभाति आदि का अभ्यास कराया और इनके लाभों की जानकारी भी दी।

*जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति*

इस कार्यक्रम में जिले के जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासनिक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष श्री चन्द्रप्रकाश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री कैलाश चन्द्रवंशी, जिला पंचायत सभापति श्री राम कुमार भट्ट, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सुषमा बघेल, उपाध्यक्ष श्री गणेश तिवारी, कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा, जिला पंचायत सीईओ श्री अजय त्रिपाठी, पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेन्द्र सिंह छवई, डीएफओ श्री निखिल अग्रवाल सहित बड़ी संख्या में अधिकारी, समाजसेवी, शिक्षाविद एवं नागरिक शामिल हुए।

*‘हरित योग’ के माध्यम से पर्यावरण का संदेश*

कार्यक्रम में ‘‘योग संगम’’ एवं ‘‘हरित योग’’ थीम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। योग सत्र के उपरांत सभी प्रतिभागियों को पौधारोपण का संकल्प दिलाया गया। कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न प्रजातियों के पौधे भी वितरित किए गए। आयोजकों द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वस्थ शरीर के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण भी आवश्यक है और योग दिवस पर पर्यावरण की रक्षा का संकल्प लेना आज की आवश्यकता है।

*जानकारीपरक प्रदर्शनी और जनजागरूकता सामग्री का वितरण*

कार्यक्रम स्थल पर स्वास्थ्य, योग, आयुर्वेद और स्वच्छता से संबंधित प्रदर्शनी लगाई गई थी, जिसे नागरिकों और छात्र-छात्राओं ने गहरी रुचि से देखा। इसके अलावा आयुर्वेद एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा योग संबंधी पुस्तिकाएं और ब्रोशर भी वितरित किए गए, ताकि लोग योग को समझें और नियमित रूप से अभ्यास में लाएं।

*सामूहिक शांति पाठ और ओम ध्वनि के साथ कार्यक्रम का समापन*

कार्यक्रम का समापन सामूहिक ओंकार ध्वनि और शांति पाठ के साथ किया गया। पूरा वातावरण योगमय, शांतिपूर्ण और प्रेरणादायक रहा। यह आयोजन कबीरधाम जिले में जनजागरूकता, सामूहिक सहभागिता और स्वस्थ जीवन की दिशा में एक सराहनीय पहल के रूप में यादगार बन गया है। कार्यक्रम का संचालन श्री अवधेश नन्दन श्रीवास्तव एवं श्रीमती मीरा देवांगन ने किया। आभार प्रदर्शन उपसंचालक समाज कल्याण विभाग श्रीमती अभिलाषा पांडा ने किया।

ShareSendTweet
Previous Post

*शास उच्च माध्यमिक विद्यालय पलानसरी में हर्षोल्लास से मनाया गया प्रवेशोत्सव*

Next Post

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों ने सीखा फर्स्ट एड, सीपीआर प्रशिक्षण से बनी जीवन बचाने की समझ
कवर्धा

जूनियर रेडक्रॉस के बच्चों ने सीखा फर्स्ट एड, सीपीआर प्रशिक्षण से बनी जीवन बचाने की समझ

August 5, 2025
*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*
छत्तीसगढ़

*कलेक्टर ने सहसपुर लोहारा सीएचसी का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के दिए निर्देश*

August 5, 2025
*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव*  *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*
छत्तीसगढ़

*सड़क निर्माण की गुणवत्ता में न हो लापरवाही -अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री ने रतनपुर-पेंड्रा राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों का किया औचक निरीक्षण*

August 4, 2025
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण
छत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने घुघरीकला में पटेल समाज सामुदायिक भवन का किया लोकार्पण

August 4, 2025
*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल*  *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*
रायपुर

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ‘ज्ञान धारा – शिक्षा संवाद’ कार्यक्रम में हुए शामिल* *शिक्षा राष्ट्र निर्माण का आधार है – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय*

August 4, 2025
विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा
कवर्धा

विद्यार्थी जीवन सफलता की नींव, इसे बनाएं अनुशासन, मेहनत और आत्मविश्वास से मजबूत कलेक्टर गोपाल वर्मा

August 3, 2025
Next Post
*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने किया योगाभ्यास: जशपुर के रणजीता स्टेडियम में उत्साहपूर्वक मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • About Us
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In