Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Wednesday, February 25, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

*संत गुरू घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिली एकता और मानवता की प्रेरणा– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*

*उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में गुरुद्वारा परिसर और बिसनपुरा में विकास के लिए 20 लाख रूपए की घोषणा की *उप मुख्यमंत्री ग्राम मगरधा, कवर्धा, बिसनपुरा में आयोजित संत गुरू घासीदास बाबा की जयंती में हुए शामिल*

jantakaadhikar by jantakaadhikar
December 18, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
*संत गुरू घासीदास बाबा के संदेश से समाज को मिली एकता और मानवता की प्रेरणा– उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा*
48
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा 18 दिसंबर 2025। संत शिरोमणि गुरू घासीदास बाबा की 269वीं जयंती के पावन अवसर पर आज ग्राम मगरदा, कवर्धा, बिसनपुरा में श्रद्धा, भक्ति के साथ आयोजित कार्यक्रमों में उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा शामिल हुए। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने संत गुरू घासीदास बाबा के आदर्शों को नमन करते हुए संत गुरू घासीदास गुरुद्वारा एवं जैतखाम में विधिवत पूजा-अर्चना कर जैतखाम में ध्वज स्थापित किया तथा फूल-माला अर्पित की। उन्होंने संत गुरू घासीदास बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रदेश की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उप मुख्यमंत्री इसके बाद ग्राम दशरंगपुर खुर्द में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा के विचार मनखे-मनखे एक समान आज भी समाज को समानता, सद्भाव और मानवता का संदेश देते हैं। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री शर्मा ने समाज के प्रतिनिधियों से सौजन्य भेंट-मुलाकात की, उनका हाल-चाल जाना और समाज के उत्थान से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद किया। इस दौरान उप मुख्यमंत्री ने मगरदा में संत गुरू घासीदास बाबा मंदिर परिसर में सामने बाउंड्री वाल के लिए 10 लाख रुपया, मंच निर्माण के लिए 3.5 लाख रुपए की घोषणा की। ग्राम बिसनपुरा में मेन रोड से गांव तक पहुंचने के लिए सीसी रोड निर्माण एवं मंगल भवन के लिए 6.5 लाख रुपया की घोषणा की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, जिला पंचायत सदस्य  राम कुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य वीरेन्द्र साहू, गणपत बघेल, नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सुनील साहू समाज के नागरिक सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि संत गुरू घासीदास बाबा ने मानव समाज को मानवता का संदेश देने के साथ ही एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है। संत बाबा गुरु घासीदास ने समूचे जगत के कल्याण का रास्ता दिखाया है। उनका सन्देश मनखे-मनखे एक समान आपसी भाई चारा और सबको एक सूत्र में बांधकर रखने का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि बाबा जी की अमृत वाणी को हम सभी अपने जीवन मे उतार कर जीवन को चरितार्थ कर सकते है। उन्होंने घासीदास के संदेश के बारे में बताते हुए कहा कि गुरु जी ने अपने जीवन में मानवता, एकता और समृद्धि का मार्ग दिखाया है, जो आज भी हमारे जीवन में प्रासंगिक है। उनका संदेश सभी को एक सूत्र में बांधने और आपसी भेदभाव को समाप्त करने की प्रेरणा देता है।
उप मुख्यमंत्री शर्मा ने बताया कि जिले में 306 करोड़ की लागत से मेडिकल कॉलेज भवन का निर्माण किया जाएगा, जिसका शिला स्थापना मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया है। स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए पिपरिया एवं तरेगांव में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु 52–52 लाख रुपये की स्वीकृति मिली है। बच्चों के लिए 50-सीटर क्रिटिकल केयर अस्पताल, जिला अस्पताल की क्षमता 100 से बढ़ाकर 220 बिस्तर, तथा सीटी स्कैन सेवा प्रारंभ की गई है। बोडला और पिपरिया में सोनोग्राफी सेवा आरंभ की गई है। पिपरिया और रेंगाखार में एंबुलेंस की सुविधा भी प्रारंभ की गई है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य एवं युवा कल्याण के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं। भोरमदेव विद्यापीठ में निःशुल्क कोचिंग सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। साढ़े 4 करोड़ रुपये की लागत से नालंदा परिसर का भूमिपूजन किया गया है। जिले के सरकारी स्कूलों में 50 स्मार्ट क्लास स्थापित किए गए हैं।

ShareSendTweet
Previous Post

*मुख्यमंत्री साय से मास्टर एथलीट फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रतिभागियों ने की सौजन्य भेंट*

Next Post

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया रवाना

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*

February 24, 2026
*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*
कवर्धा

*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*

February 21, 2026
*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*
कवर्धा

*मवेशी तस्करी पर कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्यवाही*

February 20, 2026
*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*
कवर्धा

*अवैध शराब बिक्री पर करारा कबीरधाम पुलिस की लगातार कार्रवाई*

February 19, 2026
*कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक*
कवर्धा

*कलेक्टर गोपाल वर्मा की अध्यक्षता में तम्बाकू नियंत्रण की हुई बैठक*

February 19, 2026
तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )
छत्तीसगढ़

तहसीलदार नामदेव की कार्यप्रणाली से परेशान हैं बिरसा की जनता ( निलम्बित कर चल – अचल संपत्ति की जाँच की जाए – स्वामी स्वदेशानंद )

February 18, 2026
Next Post
अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना – जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया रवाना

अध्यक्ष छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने रामलला दर्शन अयोध्या धाम योजना अंतर्गत दुर्ग एवं बस्तर संभाग के 665 तीर्थ यात्रियों की विशेष ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना - जयश्री राम के जयकारे के साथ ढोल-मंजीरे की मंगल ध्वनि के साथ श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए किया गया रवाना

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!