

पांडातराई के ग्राम पंचायत बोरिया कापा मैं इन दिनो संगीतमय श्रीमद् भगवतसप्ताह ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम चल रहा है जिसमें आसपास एक ग्रामीणो की भीड़ उमड़ रही है। सुश्री गोपीकेश्वरी देवी का यह कार्यक्रम ग्राम कापा में पहली बार हो रहा है संगीत मय कार्यक्रम एवं प्रेरणादायक भागवत कथा सुनकर लोक मंत्र मुग्ध हो गए हैं कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती मोहिनी शुक्ला द्वारा किया गया है लक्ष्मीकांत शुक्ला के स्मृति में यह कार्यक्रम रखा गया है 11 अप्रैल से कथा प्रारंभ होगा 17 अप्रैल को कथा का विश्राम होगा उक्त कार्यक्रम में आप लोगों की भागीदारी आवश्यक है।












