Janta Ka Adhikar
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
Sunday, March 15, 2026
  • Login
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login
No Result
View All Result
Janta Ka Adhikar
No Result
View All Result
  • होम
  • यूट्यूब
  • दिल्ली
  • मुंगेली
  • बिलासपुर
  • छत्तीसगढ़
  • रायपुर
  • कवर्धा

स्वतंत्रता दिवस आयोजन का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण

सामारोह के पूर्वाभ्यास पर स्कूली बच्चों ने दी शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

jantakaadhikar by jantakaadhikar
August 13, 2025
in कवर्धा, छत्तीसगढ़
Reading Time: 1 min read
0
स्वतंत्रता दिवस आयोजन का किया गया अंतिम पूर्वाभ्यास  स्वतंत्रता दिवस की तैयारी जोरों पर, सांसद संतोष पाण्डेय मुख्य समारोह में करेंगे ध्वाजारोहण
32
VIEWS
Share on FacebookShare on WhatsAppShare on Twitter

कवर्धा, 13 अगस्त 2025। स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त वर्ष 2025 का जिला स्तरीय मुख्य समारोह का आयोजन कवर्धा के स्थानीय आचार्य पंथ गृंधमुनि नाम साहेब शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय मैदान पर किया जाएगा। सांसद संतोष पाण्डेय स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के मुख्य समारोह में ध्वाजारोहण करेंगे। सांसद पाण्डेय परेड की सलामी लेंगें और जनता के नाम मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे। मुख्य समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के परिजनों को सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले परेड की सालामी तथा निरीक्षण का आज अंतिम पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर गोपाल वर्मा, पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह छवई, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल, जिला पंचायत सीईओ अजय कुमार त्रिपाठी की विशेष उपस्थिति में आज स्वतंत्रता दिवस आयोजन का पूर्वाभ्यास किया गया। कलेक्टर वर्मा ने पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को दिए गए दायित्वों का निर्वहन करते हुए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए है।
प्रतिवर्ष भांति इस वर्ष भी स्वतत्रंता दिवस 15 अगस्त दिन शुक्रवार को गरिमामय तरीके से आयोजित होगा। जिला मुख्यालय में आयोजित मुख्य समारोह प्रातः 9 बजे आरंभ होगा। जिला स्तर पर मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। पुलिस और नगर सैनिकों की टुकड़ियों द्वारा सलामी दी जाएगी। मुख्य अतिथि द्वारा प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा जारी जनता के नाम संदेश का वाचन किया जाएगा। परेड की सलामी 11 टुकड़ियों द्वारा दी जाएगी जिसमें 17 वीं वाहिनी, जिला पुलिस बल पुरूष-महिला, नगर सेना, फारेस्ट गार्ड, एनसीसी सिनियर बालक, बालिका पीजी कॉलेज, एनसीसी बालक, बालिका स्वामी करपात्री स्कूल, एनसीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला गाईड टीम के स्काउड गाईड के दल होगें।
स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त के अवसर पर कबीरधाम जिले के 06 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के छात्र-छात्राओं द्वारा देश भक्ति एवं छत्तीसगढ़ की कला संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति दी जाएगी। इस वर्ष रक्षित निरीक्षक श्री महेश्वर सिंह परेड का प्रतिनिधित्व करेंगे। द्वितीय कमांडर एसआई त्रिलोक प्रधान होंगे। पूर्वाभ्यास के अवसर पर अपर कलेक्टर  विनय पोयाम, श्री नरेंन्द्र पैकरा, एसडीएम श्री चेतन साहू डीएसपी श्री संजय धु्रर्वे, श्री प्रतीक चतुर्वेदी,  आशीष शुक्ला, सहित पीएचई, शिक्षा, खाद्य, नगर पालिका, आरटीओं, मत्स्य पालन, उद्यानिकी और अन्य विभाग के अधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

परेड में 11 प्लाटून होंगे शामिल

स्वतंत्रता दिवस परेड में इस वर्ष कुल 11 टोलियां शामिल होगी। जिसमें सशस्त्र प्लाटून से 17वीं वाहिनी छग बल से प्लाटून कमांडर एएसआई प्रभुदयाल गर्ग, जिला पुलिस बल से प्लाटून कमांडर एसआई श्री सिकंदर कुर्रे, जिला पुलिस बल महिला से प्लाटून कमांडर एसआई शांता लकड़ा, नगर सेना से प्लाटून कमांडर एएसआई श्री कृष्णा चंद्रवंशी, वन विभाग के कमांडर भोलाराम साहू, एनसीसी पीजी कॉलेज के कमांडर श्री तरूण पटेल, एनसीसी विंग पीजी कॉलेज लक्ष्मी कार्निक, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर धनंजय साहू, एनसीसी स्वामी करपात्री स्कूल के कमांडर प्रतिक्षा बाचकर, एनसीसी स्वामी आत्मानंद स्कूल के कमांडर भुपेन्द्र धुर्वे और जिला गाईड टीम से कमांडर पुष्पांजली तिवारी परेड का प्रतिनिधित्व करेगें। परेड के साथ पुलिस बैंड के प्रधान आरक्षक ओमप्रकाश धुर्वे, परमेन्द्र चंदेल, आरक्षक मोहित श्रीवास्तव, आशु तिवारी, शिवम मंडावी, गोपाल ठाकुर और रामलोचन पटेल परेड के साथ अपने स्वर देंगे।

शैक्षणिक संस्थानों के विद्ययार्थी द्वारा दी जाएगी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

जिला मुख्यालय में पीजी कालेज मैदान में आयोजित स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में जिले के 6 अलग-अलग शैक्षणिक संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और ग्रामीण परिवेश पर अधारित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रंगारंग प्रस्तुति दी जाएगी। समारोह के शुरूआत में अशोका पब्लिक स्कूल, होली क्रास और सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा एरोबिक की प्रस्तुति से होगी। तत्पश्चात स्वामी आत्मानंद स्कूल दुर्गावती चौक के विद्यार्थियों द्वारा देश भक्ति, पीएमश्री स्कूल सिंग्नल चौक, दिशा पब्लिक स्कूल, स्वामी आत्मानंद स्कूल कहचरी पारा, कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय और दिल्ली पब्लिक स्कूल द्वारा देश भक्ति नृत्य पर प्रस्तुति दी जाएगी।

Image Description
ShareSendTweet
Previous Post

*छत्तीसगढ़ को नए राज्य के रूप में श्रद्धेय अटल जी से मिली महत्वपूर्ण सौगात – मुख्यमंत्री साय*

Next Post

*ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा*

jantakaadhikar

jantakaadhikar

सच की आवाज, हक की पहचान

Related Posts

*कबीरधाम पुलिस की सतर्क कार्यवाही, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ, नगदी एवं मोबाइल जप्त*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की सतर्क कार्यवाही, अवैध गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार, मादक पदार्थ, नगदी एवं मोबाइल जप्त*

March 14, 2026
*भोरमदेव महोत्सव: 17 मार्च को आयोजन, तैयारियां हुई तेज*
कवर्धा

*भोरमदेव महोत्सव: 17 मार्च को आयोजन, तैयारियां हुई तेज*

March 13, 2026
*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*
कवर्धा

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने महतारी वंदन योजना की 25 वीं किश्त किया जारी*

March 8, 2026
*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*
कवर्धा

*कबीरधाम में बाल विवाह उन्मूलन और बेसहारा बच्चों के संरक्षण पर विशेष जोर*

February 25, 2026
*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*
कवर्धा

*कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई करीब 5 करोड़ का गांजा जब्त, कंटेनर भी जब्त, कुल 9 क्विंटल से ज्यादा मादक पदार्थ पकड़ा गया*

February 24, 2026
*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*
कवर्धा

*निर्वाचक नामावली का किया गया अंतिम प्रकाशन*

February 21, 2026
Next Post
*ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा*

*ऑपरेशन सिंदूर की सफलता एवं सेना के जवानों के सम्मान में पंडरिया विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में निकाली गई विधानसभा स्तरीय तिरंगा यात्रा*

Janta Ka Adhikar

अतुल कुमार सोनी
"संस्थापक एवं संपादक "
सच की आवाज, हक की पहचान

Janta Ka Adhikar

अच्छा काम करते रहो कोई सम्मान करे या ना करे, सूर्य उदय तब भी होता है जब करोड़ो लोग सोए होते हैं..
Owner & Editor : Atul Kumar Soni
Contact : 8085898224
Mail : jantakaadhikar.com@gmail.com
Office Adress : Ward No 07, Pandatarai, Kabirdham, Chhattisgarh, 491995

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

No Result
View All Result
  • Home
  • Contact Us
  • Privacy Policy
  • Terms
  • Join Us
  • Login

©2024 Janta Ka Adhikar | Designed by Digital Motion Technologies All Rights Reserved.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
error: Content is protected !!